आरोपियों से दो ओर चोरी की बैटरी व बाइक बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने शनिवार की रात को गश्त के दौरान नहर पटरी किनारे सोलर पोल से बैटरी चोरी करते दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चोरी की बैटरी व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलापफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कनखल प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार की रात को पुलिस गश्त पर थी कि प्रेमनगर आश्रम चौेक के पास नहर पटरी पर पर्यटन विभाग द्वारा एसएस इन्फोटेक फर्म सोलर लाइटिंग लगाई गई बैटरी को दो युवक चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। गश्ती दल ने दोनों युवकों को मौके पर ही बैटरी चोरी करते वक्त रंगेहाथों दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने दो ओर चोरी की बैैटरी व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपियो ने अपना नाम सलमान पुत्र सलीम निवासी मौैहल्ला घोषियान ज्वालापुर और साकिर पुत्र गुलाम साबिर निवासी मौहल्ला कैथवाडा ज्वालापुर बताते हुए खुलासा किया कि वह शादी विवाह में डेकोरेशन का काम करते हैं और चोरी करने के लिए दिन में रेकी कर रात को चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस ने बरामद बैटरी की बाजार में कीमत 40 हजार बतायी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
