एक की हालत गम्भीर, मशीन शिफ्रट करते वक्त हुआ हादसा
बिजली का तार कटने से फैला था फर्श पर कंरट
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्रा स्थित एक फैक्ट्री में रविवार की सुबह मशीन शिफ्रट करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा हैं कि मशीन शिफ्रट करते वक्त मशीन का तार कटने से करंट फैल गया। जिससे फैक्ट्री मालिक सहित चार बुरी झुलस गये। घटना से फैक्ट्री में हड़कम्प मच गया, किसी तरह मैन स्वीच आफ के बाद झुलसे चारों लोगों को निजी हाॅस्पिटल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने फैक्ट्री मालिक को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक कर्मी की हालत गम्भीर देखते हुए उसको रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि रविवार की सुबहह रानीपुर क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र स्थित ई-68 में एक फैक्ट्री जिसमें हार्डवेयर का समान बनता है। फैक्ट्री स्वामी सचिन भार्गव पुत्र अशोक भार्गव उम्र 40 वर्ष परिवार के साथ फैक्ट्री के ऊपर वाली मंजिल में रहते हैं। बताया जा रहा हैं कि रविवार की सुबह करीब 8 बजे फैक्ट्री में कर्मचारियों के साथ मशीन को अलग स्थान पर शिफ्रट करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान मशीन का बिजली का तार कटने से फर्श पर करंट फैल गया। जिसकी चपेट में फैक्ट्री स्वामी समेत चार लोग आने से बुरी तरह झुलस गये। किसी तरह विद्युत सप्लाई बंद कर चारों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने फैक्ट्री स्वामी सचिन भार्गव को मृत घोषित कर दिया। जबकि कर्मी गोपाल निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर जौली ग्रांट अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं कर्मी विपिन व सतीश की हालत सामान्य बतायी जा रही है। जिनका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक फैक्ट्री स्वामी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
