मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पत्नी से झगडे के बाद व्यापारी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को किसी बात को लेकर व्यापारी प्रशांत गुप्ता पुत्र सुबोध कुमार उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ब्रह्म विहार काॅलोनी सीतापुर ज्वालापुर का पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। झगड़ने के बाद पत्नी घर से बाहर निकल गयी, जबकि व्यापारी ने गुस्से में कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। जब कुछ देर बात पत्नी का गुस्सा शांत हुआ तो उसने कमरे का दरवाजा खुलवाने के काफी दस्तक दी। लेकिन ना तो कमरे का दरवाजा खुला और ना ही भीतर से मिला। बताया जा रहा हैं कि तब पत्नी ने खिड़की से झांक कर भीतर देखा तो सन्न रह गयी। कमरे के भीतर पत्नी फांसी पर लटका हुआ था, पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। जिन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पत्नी से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि मृतक की काॅलोनी में ही स्टेशनरी की दुकान है और उसके तीन बच्चे हैं। कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई सुनील रावत के अनुसार एक व्यापारी ने पत्नी से झगड़ने के बाद क्षुब्ध होकर घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
