सिनियर सिटीजन हैल्प लाइन को सक्रिय करने के दिये निर्देश
शिवालिकनगर में पुलिस चौकी के लिए जगह की तलाश शुरू
मुकेश वर्मा/ लीना बनौधा
हरिद्वार। शिवालिकनगर में हुए दोहरे हत्याकाण्ड में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है। जिसके सहारे पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्रतार कर लिया जाएगा। बदमाशों ने लूट को लेकर वृद्ध दम्पति की हत्या की गयी। जोकि बेहद दुखद है, एसएसपी से अब तक हत्याकाण्ड के सम्बंध् में प्रगति रिपोर्ट ली गयी है। इस बात की जानकारी डीजी अशोक कुमार अपराध् एवं कानून व्यवस्था ने गुरूवार को सीसीआर टाॅवर में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। डीजी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने आज शिवालिकनगर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और पीडित परिवार से मुलाकात करते हुए घटना पर दुख प्रकट किया। साथ ही परिवार को अश्वासन दिया कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्रतार कर लिया जाएगा। दोहरे हत्याकाण्ड के खुलासे के लिए पुलिस की दस टीमों के साथ-साथ एसटीएफ को भी लगाया गया है। एसएसपी हरिद्वार से दोहरे हत्याकाण्ड में अब तक की प्रगति रिपोर्ट ली गयी है। साथ ही उनको निर्देश दिये गये हैं कि जनपद में स्थापित नई काॅलोनियों के लोगों से एक सवांद स्थापित करते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध् में उनसे राय लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये जाए। उन्होंने बताया कि एसएसपी हरिद्वार को निर्देशित किया गया हैं कि सिनियर सिटीजन हैल्प लाईन को सक्रिय किया जाए और जहां पर सिनियर सिटीजन निवास करते हुए वहां पर सुरक्षा व्यवस्था कडी की जाए। मीडियों के सवाल पर कि शिवालिकनगर में एक पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की जा रही है। जिसके जबाब में उन्होंने कहा कि यदि जनता की मांग हैं तो उसको पूरा किया जाएगा। उन्होंने एसएसपी हरिद्वार को इस ओर कदम उठाने के निर्देश दिये हैं और कहा गया हैं कि पुलिस चैकी के लिए जगह की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि कुंभ मेले में पुलिस निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया, जिसमें प्रगति हो रही है। प्रेसवार्ता के दौरान कुंभ मेला आईजी संजय गुज्यांल, एसएसपी सेंथिल अबुदेई कृष्णराज एस, एसपी क्राइम आयुष अग्रवाल मौजूद रहे।
डीजी को झेलनी पडी सिनियर सिटीजन की नाराजगी
डीजी अशोक कुमार को शिवालिकनगर में हुए दोहरे हत्याकाण्ड स्थल का जायजा लिय के पश्चात सिनियर सिटीजन से मुलाकात की। इस दौरान डीजी अशोक कुमार को सिनियर सिटजीन की नाराजगी का सामना करना पड़ा। जिन्होंने डीजी अशोक कुमार लाॅ एण्ड आर्डर को बताया कि शिवालिक नगर में पूर्व में भी कई चोरी, लूट व हत्या की घटनाए हो चुकी है। लेकिन उसके बावजूद पुलिस सिनियर सिटीजन की सुरक्षा के सम्बंध् में कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। जिसपर डीजी अशोक कुमार ने एसएसपी हरिद्वार को तत्काल शिवालिक नगर में दो चेतक बढाने और दो पिकैट स्थापित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सिनियर सिटीजन से अनुरोध् किया कि सुरक्षा की दृष्टि से घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाये, ताकि अपराध् को रोका जा सकें।
पीएस अग्रवाल की उंगली में डायमंड की अंगूठी छोड़ गए
गायत्री के हाथ में सोने के कड़े व गले की चैन आदि ले गए
शिवालिक नगर में वृद्ध दंपति की हत्या कर बदमाश पीएस अग्रवाल के हाथ की उंगली में डायमंड की अंगूठी छोड़ गए। जबकि गायत्री अग्रवाल के हाथ में सोने के कडे व गले में पड़ी सोने की चैन और कानों के बाली लूट कर ले गए। पीडित परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने घर को फुर्सत के साथ खंगाला गया है। घर में रखी दो गोदरेज की अलमारी और लकड़ी की अलमारी में रखे कपड़ों को भी बदमाशों ने झाड़ झाड़ कर देखा है।


