मृतक के परिजनों ने शव को लेने से किया इंकार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। आर्थिक तंगी के जुझते एक लघु व्यापारी ने तड़के रेलवे रोड स्थित एक पेड से लटकर जान दे दी। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्रा में हड़कम्प मच गया। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि मृतक 4-5 साल से क्षेत्र चाय की रेहडी लगाकर गुजर बसर कर रहा था, जोकि मूल रूप से देहरादून का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे रोड चित्रा सिनेमा के सामने चाय की रेहड़ी लगाने वाले लघु व्यापारी कमल शर्मा पुत्र रोशन लाल उम्र करीब 60 वर्ष मूल निवासी सहस्त धारा रोड राजपुर देहरादून ने सोमवार की तड़के सड़क किनारे खडे पेड से लटकर कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आसपास के व्यापारियों से जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि मृतक पिछले 4-5 सालों से रेलेवे रोड पर चाय की रेहड़ी लगाकर गुजर बसर कर रहा था, जोकि आर्थिक तंगी से जुझ रहा था। जिसपर कई लोगों का हजारों का कर्ज भी था। बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने मृतक के परिजनों से सम्पर्क कर घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजनों ने उससे पल्ला झाडते हुए शव को लेने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के अनुसार एक लघु व्यापारी ने रेलवे रोड पर पेड से लटकर जान दे दी।
