सरकार पर लगाया जनता के हितों की अनदेखी का आरोप
मुकेश वर्मा/ लीना बनौधा
हरिद्वार। कांग्रेस के पूूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लाॅकडाउन की वजह से प्रदेश की जनता बेहाल है। प्रदेश के भीतर व्यापार पूरी तरह से चौपट है। जिसकी तरिके से व्यापारी वर्ग, होटल व्यवसाई सहित परिवहन व्यवसाय से जुडे लोगों को अपना परिवार चलाने के लिए जदोहद करना पड़ रहा है। वहीं प्रदेश की सरकार प्रदेश के लोगों को राहत देने की बजाय उनपर बिजली, पानी और टैक्स का बोझ डाल कर परेशान कर रही है। जिससे लोगों के आगे अंधेरा नजर आ रहा है। किशोर उपाध्याय गुरूवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर हम हरिद्वार की बात करें तो हरिद्वार एक तीर्थ स्थल है। जहां पर अधिकांश लोगों की जीविका यात्रियों पर निर्भर है। लाॅकडाउन प्रारम्भ से लेकर अब तक यात्रियों के आवागमन पर रोक थी। जिसकारण यहां के व्यापार पूरी तरह चौपट था, लोगों को अपने परिवार का पेट पालने के लिए जो कुछ सहना पड़ रहा है। इस को केवल महसूस किया जा सकता है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार बेहद सवेंदनहीन हो चुकी है। जिसको प्रदेश की जनता के दुख तकलीफ दिखाई नहीं दे रही है। भाजपा सरकार केवल जनता के वोट हासिल कर सत्ता पर आसीन होने तक ही सीमित नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि शहर के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को स्कूल प्रबंधकों के उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधकों को स्कूली की फीस की मोटी रकम के लिए बुलाकर धमकाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में अभिभावकों द्वारा अपनी परेशानी को प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से व्यक्त कर चुके है। मगर बच्चों के अभिभावकों को कोई राहत नहीं दी जा रही है। कांग्रेस की प्रदेश की सरकार से कुछ मांगे है। जिसपर सरकार को गौर करते हुए प्रदेश की जनता को राहत देना चाहिए। अगर संकट काल में प्रदेश की सरकार की जनता को राहत नहीं देगी तो कौन देगा?। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदेश की सरकार से जनता हित में मांग की हैं कि होटल, लाॅज व दुकानों का एक वर्ष का बिजली, पानी व सीवर का एक वर्ष का बिल मापफ हो, नगर निगम द्वारा होटल व दुकानों का काॅमर्शियल टैक्स मापफ किया जाए, टैक्सी का दो वर्ष का टैक्स भी माफ किया जाए। वर्ष 2013-14 में उत्तराखण्ड में आयी भंयकर आपदा में कांग्रेस सरकार ने दो वर्ष का काॅमर्शिल वाहनों का टैक्स माफ किया था। प्राइवेट स्कूल द्वारा अभिभावकों को जबरदस्ती स्कूल फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है, इस सम्बंध में सरकार प्राईवेट स्कूलों को आदेश जारी करें। स्कूल के शिक्षिकों का वेतन और अन्य होने वाले खर्चो को आधा स्कूल और आधा सरकार वहन करेें। ट्रेन व बसें अधिक से अधिक चलाई जाए और प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले यात्रियों को आने दिया जाए उनको बेवजह परेशान न किया जाए, ताकि हरिद्वार शहर और प्रदेश में श्रद्धालुओं व पर्यटकों का आगमन अधिक से अधिक हो। जिससे प्रदेश की इकोनोमिक इंकम में बढोत्तरी हो। प्रेसवार्ता में ओपी चौहान, रविश भटिजा, अंशुल श्रीकुंज, सुमित शर्मा, अंजू द्विवेदी, तेलूराम, विभास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
