पूर्व में भी कर चुकी पुलिस धंंधेबाज महिलाओं पर कार्यवाही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शहर के बीचो-बीच रेलवे स्टेशन व बस अड्डे के पास आने जाने वाले राहगीरों पर अश्लील इशारे कर अपने जाल में फंसाने वाली छह धंधेबाज महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्रतार किया। जोकि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की रहने वाली है। पुलिस ने धंधेबाज महिलाओं के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायतें मिल रही थी कि रेलवे स्टेशन व बस अड्डे के पास कुछ महिलाएं राहगीरों को अपने जाल में फंसा कर जिस्मफरोशी के ध्ंधे में लगी हैं, इसी सूचना पर मायापुर पुलिस चौेकी प्रभारी संजीत कंडारी व महिला दरोगा लक्ष्मी मनोला को लगाया गया। रेलवे स्टेशन गेट नंबर एक के आसपास कुछ महिलाएं राहगीरों को अश्लील इशारे कर अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रही थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छह धंधेबाज महिलाओं को गिरफ्रतार कर लिया। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने अपना नाम रीमा पत्नी सोनू निवासी शहद पूरी धामपुर बिजनौर हाल निवासी राजीव नगर ज्वालापुर, सोनिया पत्नी विक्की शर्मा निवासी गोसाईं गली भीमगोडा, रोशनी पुत्री कल्लू निवासी लाल मंदिर के पास ज्वालापुर, सरला देवी पत्नी महेंद्र निवासी सेक्टर 2 बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार, कविता पत्नी अनुज निवासी लक्सर हरिद्वार, गौरी पाल पत्नी किशोर निवासी लाल मंदिर बताया है। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बताते चले कि पूर्व में भी नगर कोतवाली पुलिस ने धंधेबाज महिलाओं के खिलाफ कार्यवाही की थी।
