दोनों पक्षों के बीच चले जमकर लाठी-डण्डे, तीन घायल
पुलिस ने किया तीन भाईयों सहित पांच पर मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मकान निर्माण के दौरान बाग की दीवार गिरने से दो पक्षों में खूनी संघर्ष छिड़ गया। बताया जा रहा हैं कि दोनों ओर से लाठी-डण्डों व सरिये का जमकर इस्तेमाल किया गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। बताया जा रहा हैं कि मारपीट की घटना में दोनों ओर से तीन लोग घायल हो गयेे। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर एक ही हालत नाजूक देखते हुए उसको हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बाग मालिक की तहरीरर पर तीन भाईयों सहित पांच के खिलाफ सम्बंध्ति धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि राम रहीम काॅलोनी ज्वालापुर में वहीद अपने घर पर निर्माण कार्य करा रहा था। वहीद का पड़ोसी बाग मालिक सगीर अहमद से विवाद चला आ रहा है। सोमवार को निर्माण के दौरान बाग की दीवार टूट गई। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद इस कदर बढा की दोनों ओर से लाठी-डण्डों व सरियों का जमकर इस्तेमाल किया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना में दोनों ओर से घायल तीन लोग को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर एक घायल मुमताज की हालत देखते हुए उसको हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के सम्बंध में बाग मालिक सगीर अहमद पुत्र रमजानी निवासी राम रहीम काॅॅलोनी ईदगाह रोड ज्वालापुर ने तीन भाईयों वहीद, वाजिद, साजिद सहित कल्लू पुत्र अब्दुल हमीद उर्फ भिद्दा और शहजाद उर्फ सूफी निवासी राम रहीम काॅॅलोनी ईदगाह रोड ज्वालापुर के खिलाफ ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
