सिंचाई विभाग अधिकारियों की जल स्तर पर पैनी निगाह
प्रशासन व निचले जनपदों को दी जा रही पल-पल की जानकारी
लीना बनौधा
हरिद्वार। पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बरसात व बादल फटने की घटनाओं को देखते हुए नीचले हिस्सों में भी गंगा जल का स्तर बढ गया है। अगर बात करे हरिद्वार की तो हरिद्वार में गंगा जल स्तर एकाएक बढ गया और चेतावनी निशान तक पहुंच गया। सिंचाई विभाग अधिकारी गंगा के बढते जल स्तर पर अपनी पैनी नजर बनाये हुए है और प्रशासन सहित गंगा तटीय जनपदों को जानकारी दी जा रही है।
बताया जा रहा हैं कि सोमवार को करीब 1बजे एक लाख 60 हजार क्यूसेक जल भीमगोडा बैराज से रिलीज हो चुका है, इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ ही कि गंगा चेतावनी निशान पर पहुंची है, जबकि सामान्यता सितंबर माह में गंगा जल स्तर बढता था। सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के सहायक अभियंता विक्रांत सैनी ने बताया कि पहाड़ों पर लगातार मूसलाधार बरसात हो रही है, जिसकारण इस सीजन में अब तक गंगा चेतावनी निशान तक अभी तक नहीं पहुंची थी, लेकिन सोमवार की दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर कंट्रोल रूम से मिली जानकारी पर कि गंगा का जल स्तर 293 चेतावनी निशान पर पहुच गया है।
जिसके बाद विभाग अधिकारी जल स्तर पर अपनी निगाह बनाये हुए हैं और पल—पल की जानकारी जिला प्रशासन सहित आपदा प्रबंधन अधिकारियों को दी जा रही है। इतना ही नहीं निचले क्षेत्र गंगा तट पर बसे जनपदों के प्रशासनिक अधिकारियों को भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि दोपहर 1 बजे तक यहां डिस्चार्ज हुआ जल करीब 1 लाख 60 हजार क्यूसेक था, अभी गंगा उसी लेवल पर बह रही है और हम लोग लगातार निगरानी रखे हुए हैं, जैसे ही गंगा का जलस्तर ऊपर या नीचे होगा, वैसे ही जिला प्रशासन को सूचित किया जाएगा। गंगा जल का 293 मीटर चेतावनी निशान है और 294 मीटर खतरे का निशान है गंगा मौजूद वक्त में अलर्ट लेवल पर बह रही है।



