गुलदार कर्मचारी काॅलोनी छत से उठाकर ले गया बंदर
कर्मचारी परिवारों में दशहत का माहौल, धरना—प्रदर्शन की चेतावनी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मेला अस्पताल परिसर में शनिवार की सुबह एक गुलदार की दस्तक से हड़कम मच गया। जिसने परिसर स्थित कर्मचारियों की काॅलोनी की छत से एक बंदर को उठा ले गया। जिसकी जानकारी लगते ही काॅलोनी मेें खौफ का माहौल पैदा हो गया। जिसकी जानकारी अस्पताल के अधिकारियों को दी और एक ज्ञापन राजा जी नेशनल पार्क कार्यालय अधिकारियों को भी सौपा गया। जिसमें ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की गयी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्राी दिनेश लखेड़ा ने बताया कि मेला चिकत्सालाय परिसर में आज सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की काॅलोनी की छत से एक गुलदार बंदर को उठा कर ले गया। पूरी घटना काॅलोनी में रहने वाले कर्मचारी राजेंदर तेश्वर व उसके परिवार ने देखी। घटना से पूरा परिवार खौफ से सहर उठा और मामले की जानकारी अन्य लोगों को दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में ही गुलदार के काॅलोनी के आसपास से कुत्ते व अन्य जानवरों को उठाकर ले जा चुका है। जिसकी शिकायत कई बार अस्पताल अध्किारियों सहित राजा जी नेशनल पार्क अधिकारियों से की जा चुकी है। लेकिन कर्मचारियों व उसके परिवार की सुरक्षा के प्रति राजा जी नेशनल पार्क अधिकारी गम्भीर नहीं है। इस घटना ने कर्मचारियो के परिवार की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है? इन दिनों लाॅकडाउन चल रहा हैं परिवार व बच्चे घरों में हैं लेकिन सुबह-शाम छत पर टहलने के लिए पहुंचते है, वो तो आज बच्चों की किस्मत अच्छी थी कि वह छत पर नही गये थे, वरना अनहोनी की घटना को टाला नहीं जा सकता था। इस घटना की गम्भीरता को देखते हुए मामले की जानकारी अपने अस्पताल के अधिकारियों सहित वन्य जीव प्रतिपलाक राजा जी नेशनल पार्क हरिद्वार कार्यालय पर एक ज्ञापन सौप कर कर्मचारियों के परिवारों की सुरक्षा के सम्बंध में ठोस कदम उठाने की मांग की गयी है। उन्होंने बताया कि जब कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि् मण्डल ज्ञापन सौपने के लिए कार्यालय पहुंचा तो उस वक्त वन्य जीव प्रतिपालक कार्यालय में नहीं थे जोकि भ्रमण पर थे। जिनसे मोबाइल पर घटना से अवगत कराया गया। महामंत्री दिनेश लखेड़ा ने चेतावनी दी हैं कि अगर उनके परिवारों की सुरक्षा को लेकर राजा जी नेशनल पार्क अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाये और शिथिलता बरती तो उनको कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पडेगा। ज्ञापन देने वालों में दिनेश लखेड़ा, राजेंदर तेश्वर, राकेश, भँवर, महेश कुमार आदि मौजूद थे।
