
पुलिस की मदद से जबरन उठवाकर किया लोकतंत्र का अपमान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डाॅ. संजय पालीवाल ने कहा कि शहरी विकास मंत्री अपने खिलाफ होने वाले ध्ररना प्रदर्शन से घबरा कर उठने वाली आवाज को दबाने के लिए पुलिस का सहारा लिया जा रहा है, जोकि लोकतंत्र का अपमान है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। लेकिन कांग्रेस के सिपाही पुलिस की लाठी व जेल जाने से घबराने वाले नहीं है, वह जनहितों की आवाज को मरते दम तक उठाते रहेगें। इसके लिए उनको भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े वह उससे पीछे नहीं हटेगेें। डाॅ. पालीवाल प्रेस क्लब हरिद्वार में कांग्रेस नेताओं के साथ पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक विधायक अपने की सरकार के शहरी विकास मंत्री पर गम्भीर आरोप लगाते हुए उनकी सम्पत्ति की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे है। जब उनकी पार्टी के ही विधायक उनपर सवाल खडे करते हुए उनपर भष्टाचार मढ रहे है, इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि कुछ न कुछ तो दाल में काला है। कांग्रेस तो जनहित के मुद्दों को लेकर शहरी विकास मंत्री एवं स्थानी विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शहर के हालतों को लेकर उनके खिलाफ आवाज उठाने का काम कर रही है। लेकिन शहरी विकास मंत्री ने विरोधियों से घबराकर जिस तरिके से उनके धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसियों को पुलिस की मदद से जबरन उठवाते हुए गिरफ्रतार कराया गया। वह इस बात को सूचक हैं कि मंत्री जी अपने खिलाफ होने वाले धरना प्रदर्शन से घबरा गये है। जबकि कांग्रेस ने अपने ध्ररना प्रदर्शन के सम्बंध् में नगर मजिस्ट्रेट को सूचित किया था। उन्होंने कहा कि बीते दिन भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि कांग्रेसियों ने प्रदेश में अपनी सरकार के दौरान शहर के विकास में कोई योगदान नहीं दिया। जबकि भाजपा के शासनकाल में 18 साल बेमिसाल रहे है। भाजपा ने शहर के कई विकास के कार्य किये। लेकिन भाजपा आज जिन विकास के कार्यो के लिए अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। वास्तव में वह कांग्रेस की सरकार की ही देन है। कांग्रेस की नारायण दत्त तिवारी की सरकार का हरिद्वार शहर में ही नहीं बल्कि उत्तराखण्ड के विकास में अहम योगदान रहा है। श्री तिवारी जी की सरकार में हरिद्वार सहित अन्य शहरों में सैकड़ो औद्योगिक इकाईयों को स्थापित कर युवाओं को रोजगार देने का काम किया, वहीं सिड़कुल की स्थापना कर शहर शहर सहित अन्य क्षेत्रों का विकास किया है। उन्हांेने कहा कि आज पूरा शहर खुदा पडा हैं जिसकी सुध् लेने वाला कोई नहीं है। जिन विकास योजनाओं को अपनी देन बता कर भाजपा वाह वाही लूट कर जनता को गुमराह कर रही है। वह वास्तव में वह कांग्रेस की देन है। पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अम्बरीष कुमार, मेयर अनीता शर्मा, प्रदीप चौधरी, अशोक शर्मा, राजीव चौधरी, राम विशाल देव, संजय अग्रवाल, विमला पाण्डे, मुरली मनोहर आदि मौजूद थे।