चार मोबाइल, नगदी व घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद
बदमाशों पर 5 रानीपुर, 2 ज्वालापुर, 1 कनखल में हैं मामले दर्ज
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने झपटा मार कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने लूटे गये चार मोबाइल सहित हजारों की नगदी बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान रानीपुर क्षेत्र में ही पांच, दो ज्वालापुर और एक घटना कनखल में अजांम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है। जिसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खण्डूरी ने रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल की शाम को जिला अस्पताल से घर जा रही आशाकार्यत्री सीमा पत्नी सेवा राम निवासी टिबड़ी रानीपुर हरिद्वर से घर के पास से ही बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स छीन कर फरार हो गये थे। जिसकी शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया था। झपटा मार कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को दबोचने के लिए निर्देश दिये गये थे। उन्होंने बताया कि बीती रात मुखबिर से रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि झपटा मारकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार दो बदमाशों को डीपीएस स्कूट के पीछे भेल रानीपुर में देखे गये है। सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को घोर घोंट कर दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस को झपटा मार कर लूटे गये अलग-अलग कम्पनी के चार मोबाइल व 13 सौ रूपये और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपना नाम आयुष पुत्र ऋषिपाल निवासी शिवपुरी काॅलोनी जगजीतपुर कनखल और राजवीर पुत्र राजेन्द्र निवासी जगजीतपुर निकट वाटिका फार्म के पीछे कनखल बताते हुए खुलासा किया कि उन्होंने पांच रानीपुर थाना क्षेत्र, दो ज्वालापुर और एक कनखल थाना क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम दिया है। साथ बदमाशों ने 03 मई को देहरादून कोतवाली नगर क्षेत्र में एक महिला से बैग झपटने की घटना को अंजाम देने की भी जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी आयुष अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
