
एसटीएफ एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने सूचना पर बस अड्डे से पकड़ा
आरोपी महिला से 578 ग्राम स्मैक बरामद, पति पर देहरादून व सहारपुर में हैं मुकदमें
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एसटीएपफ एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने मुखबिर की सूचना पर एक महिला को नशीले पदार्थ तस्करी के मामले में भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्रतार किया है। जिसकी भारतीय बाजार में कीमत तीस लाख और अन्तराष्ट्रीय बाजार में उसकी कीमत करोडों में बतायी जा रही है। आरोपी का पति भी नशीले पदार्थ तस्करी में लिप्त हैं जिसके खिलाफ देहरादून के बंसत विहार थाने में मुकदमा दर्ज हैं और जेल जा चुका है। मौजूदा समय में वह पैरोल पर है और फरार है। जबकि सहारनपुर मिर्जापुर थाने में भी नशीले पदार्थ तस्करी में मुकदमा दर्ज है। एसटीएफ की ओर से कोतवाली नगर में आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसटीएफ में एंटी ड्रग टास्क फोर्स को मुखबिर की सूचना मिली कि बरेली से एक महिला भारी मात्रा में स्मैक के साथ सुबह हरिद्वार बस अड्डे पहुंच रही है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम ने आज तड़के बस अड्डे पर अपना डेरा डाल दिया। बताया जा रहा हैं कि सुबह करीब साढे छः बजे एक महिला बरेली से हरिद्वार पहुंचने वाली बस से उतरी और टीजीएमओे कार्यालय के बाहर खड़ी हो गयी। इस दौरान एसटीएफ टीम ने महिला को घेर कर हिरासत में ले लिया। जिसके पास से टीम ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। टीम द्वारा नशे की सौदागरनी को पकड़कर कोतवाली नगर लाया गया। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना नाम सरीना पत्नी आसिफ निवासी मिर्जापुर सहारनपुर यूपी बताते हुए खुलासा किया कि वह स्मैक 578 ग्राम बरेली से लेकर सहारनपुर जा रही थी। और वही पर सप्लाई करनी थी, लेकिन महिला के हरिद्वार में किसी नशे के सौदागर से सम्पर्क होने से इंकार किया है। बताया जा रहा हैं कि आरोपी महिला ने जानकारी दी कि उसक पति नशे के कारोबार में लिप्त है। जिनके खिलाफ सहारनपुर में मिर्जापुर थाने और देहरादून में बंसत विहार थाने में नशे कारोबार में मुकदमा दर्ज है। एसटीएफ टीम ने आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराते हुए महिला को पुलिस के सुपूर्द कर दिया हैं।

सीओ सिटी अभय सिंह के अनुसार एसटीएफ में एंटी ड्रग टास्क फोर्स को सूचना मिली कि एक महिला जो कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है वो सुबह बस अड्डे पर पहुंचने वाली है। सूचना पर एसटीएफ टीम ने तड़के बस अड्डे के बाहर महिला का इंतजार करने लगी। तब बरेली की बस से एक महिला करीब सुबह साढ़े छह बजे उतरी और टीजीएमओ के कार्यालय के पास खडी हो गयी। जहां से एसटीएफ टीम ने महिला को दबोच लिया। जिसके पास से 578 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। महिला ने पूछताछ में बताया कि स्मैक बरेली से सहारपुर ले जा रही थी। लेकिन महिला ने हरिद्वार में किसी भी नशे के सौदगर से किसी प्रकार सम्पर्क होने से इंकार किया है। महिला से बरामद स्मैक की कीमत भारतीय बाजार में तीस लाख और अन्तराष्ट्रीय बाजार में करोडों है। महिला ने पूछताछ में ऐसा कुछ नही बताया है कि इससे पूर्व भी महिला पर कोई कार्यवाही हुई है लेकिन इसका पति भी बसंत बिहार थाना देहरादून से जेल जा चुका है और पेरोल पर छूटने के बाद से लापता है और मिर्जापुर थाने सहारनपुर में भी इसके खिलाफ एनडीपीएस में कार्यवाही हो रखी है। महिला के मोबाइल की डिटेल को खंगाला गया तो हरिद्वार स्तर से किसी भी व्यक्ति का नम्बर उसके फोन में नहीं मिला है। पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
