
निगम में धन की कोई कमी नहीं, शहर की जनता को गुमराह किया जा रहा
केआरएल कम्पनी के कार्य से असंतुष्ट होने पर भी कर दिया 29 लाख का भुगतान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मेयर पति फोटो जनिक राजनीति कर शहर की जनता को गुमराह कर रहे है। जबकि मेयर अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभा पा रही है। जिसके चलते जनता का ध्यान भटकाने के लिए मेयर पति अशोक शर्मा ऐसी औछी राजनीति के जरिये भाजपा पर निशाना साध कर बदनाम कर रहे है। इस बात की जानकारी आज जिला भाजपा महामंत्री विकास तिवारी ने प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने जिस विश्वास के साथ मेयर अनिता शर्मा को जीता कर नगर निगम की बागडौर सौंपी थी। वहीं मेयर आज अपनी जिम्मेदारी को ढंग से नहीं निभा पा रही है। इसी नाकामी को छुपाने के लिए मेयर पति ऐसी हरकते कर नौंटकी कर रहे है। शहर हित में भाजपा के सभी पार्षद मेयर अनिता शर्मा के साथ खड़े है। मगर मेयर के पास शहर के विकास के सम्बंध् में कोई योजना ही नहीं हैं ऐसे में वह सरकार के स्थानीय मंत्री को बदनाम कर शहर की जनता को गुमराह करने का प्रयास उनके पति द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में धन की कोई कमी नहीं हैं लेकिन उसके बावजूद भी मेयर पति सार्वजनिक मीडिया के सामने धन की कमी का रोना रो रहे है। एक तरफ मेयर केआरएल कम्पनी के कार्य से संतुष्ट नहीं होने का नाटक करती है। वहीं दूसरी ओर बोर्ड सदस्यों के अनुमति के अपने आप उनको 29 लाख का भुगतान कर देती है। जिससे साफ होता हैं कि मेयर की कथनी और करनी में फर्क है। एक करोड़ का बोर्ड फण्ड का उनके पास है। जिसपर मेयर का विशेष अधिकार हैं कि वह उस राशि को अपने विवेकाधिकार से खर्च कर सकती है। इसी तरह भाजपा जिला महामंत्री ने करोड़ों की घनराशि निगम में होने के दावे करते हुए मेयर की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया गया। लेकिन जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि करोड़ों की ध्रनराशि का वह जिक्र कर रहे है। क्या उस राशि को मेयर अपने तरिके से खर्च कर सकती हैं और वह राशि किस मद के लिए है। जिसका जबाव जिला महामंत्री विकास तिवारी नहीं दे सकें। लेकिन उन्होंने मीडिया के सामने यह जताने का प्रयास किया कि मेयर अनिता शर्मा अपनी जिम्मेदारी ठीक ढंग से नहीं निभा पा रही है। जिसकारण अपनी नाकामी को छुपाने के लिए केबिनेट मंत्री पर निशाना साधा जा रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान रानीपुर मण्डल अध्यक्ष देवकी नंदन पुरोहित, भाजपा नेत्री कामनी सडाना आदि मौजूद थे।