दोनों की लापता होने की सम्बंधित थानों में थी गुमशुदगी दर्ज
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। घर से लापता हुए लकडी टाल व्यापारी सहित दो लोगों के शवों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गंगा से बरामद किये है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाल व्यापारी देवेन्द्र कुमार खरेजा पुत्र स्व. कुंदन लाल खरेजा उम्र करीब 63 वर्ष निवासी शाक्ति विहार अम्बेडकर नगर ज्वालापुर शनिवार की सुबह से घर से लापता थे। जिसके सम्बंध् में परिजनों ने ज्वालापुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। बताया जा रहा हैं कि लापता व्यापारी की स्कूटी को पुलिस ने लावारिस हालत में विश्वकर्मा घाट से बरामद कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आज सुबह पथरी पावर हाॅउस से लापता व्यापारी का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल के अनुसार लापता टाल व्यापारी का शव पुलिस ने पथरी पावर हाउस से बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली नगर पुलिस ने अलंकनदा घाट के पास गंगा से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान उसके पास से मिले मोबाइल के आधार पर भगवान राजू पुत्र रणवीर राजू उम्र करीब 45 वर्ष निवासी नजबगढ दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और परिजनों को सूचित कर दिया है। मायापुर चौकी प्रभारी गिरिश चंद के अनुसार अलंकनंदा घाट से मिले शव की पहचान मिले मोबाइल के आधार पर की गयी और परिजनों का मामले की जानकारी दी गयी। मृतक की बेटी ने जानकारी दी कि उसके पिता तीन दिन से घर से लापता है। परिजन मामले की जानकारी लगते ही हरिद्वार की ओर रवाना हो गये है।
