शिवमूर्ति होटल के दो कमरों में चल रहा था सट्टे का अवैध कारोबार
पुलिस ने कमरों से सट्टा कारोबार संचालित करते हरियाणा के दस को दबोचा
आरोपियों से एक लाख, 29 मोबाइल, दो लैपटाॅप, एलईडी टीवी बरामद
पूर्व में भी हो चुका हैं क्रिकेट मैच सट्टा कारोबार का खुलासा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बीती देर शाम शिवमूर्ति होटल के दो कमरों में छापा मारकर चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच सट्टा कारोबार का पर्दाफाश करते हुए हरियाणा के दस सट्टा कारोबारियों को गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने एक लाख की नगदी, 29 मोबाइल, दो लैपटाॅप और एक एलईडी टीवी बरामद किया है। जिसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खण्डूरी ने कोतवाली नगर परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि बीती देर शाम को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवमूर्ति चौक के समीप स्थित शिवमूर्ति होटल के दो कमरों 162 व 108 में हरियाणा के कुछ लोगों द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा कारोबार संचालित किया जा रहा है। इस सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने मामले की जानकारी आलाधिकारियों को देते हुए होटल के कमरों में छापा मारा गया। पुलिस ने होटल के दोनों कमरों से दस लोगों को आईपीएल क्रिकेट मैच सट्टा कारोबार संचालित करते हुए दबोच लिये गये। जिनके पास से पुलिस ने एक लाख दो हजार की नगदी, विभिन्न कम्पनियों के 29 मोबाइल, दो लैपटाॅप, एक एलईडी टीवी बरामद किये है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम विनोद कुमार पुत्र सतपाल सैनी निवासी मौहल्ला लालकुंआ जुडला गेट माहर करनाल हरियाणा, मोहित पुत्र इन्द्रजीत निवासी उपकार काॅलोनी सदर करनाल हरियाणा, सन्नी पुत्र विजयपाल निवासी हंसी रोड करनाल हरियाणा, सुशील पुत्र गोविन्दराम निवासी मौहल्ला जुडला गेट करनाल हरियाणा, पवन पुत्र मदन लाल निवासी मकान नम्बर 399 मलका मौहल्ला जुडला माहर करनाल हरियाणा, पुनीत कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी मकान नम्बर 351 गली नम्बर 3 राजीवपुरम सदर करनाल हरियाणा, आशीष खट्टर पुत्र सुभाष खट्टर निवासी मकान नम्बर 88 सैक्टर 16 माहर करनाल हरियाणा, सोनू पुत्र राज किशन निवासी मकान नम्बर 830 कोट मौहल्ला माहर करनाल हरियाणा, तुषार खुराना पुत्र श्यामलाल निवासी ई 57 मुगला मौहल्ला सुभाष गेट करनाल हरियाणा और विक्रांत हन्दूजा पुत्र सतीश कुमार निवासी ए 55 मौहल्ला सुभाष गेट करनाल हरियाणा बताया है। एसएसपी ने बताया कि सट्टा कारोबारी 30 मार्च को हरिद्वार आये थे। आरोपियों ने कबूला हैं कि क्रिकेट मैच में सट्टा कारोबार करनाल में ही स्थानीय लोगों के पैसे लगवाकर खिलाया करते थे। उनको एक सुरक्षित स्थान की जरूरत थी और वह हरिद्वार पहुंच गये। शिवमूर्ति होटल से ही आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। लेकिन हरिद्वार में उनका कोई भी ग्राहक नहीं है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उनको कोर्ट में पेश किया जा रहा है। बता दें कोतवाली नगर पुलिस ने 24 मार्च की रात को भी दूधाधारी चौक के समीप स्थित होटल कृष्णा हैरिटेज में भी छापा मारकर हरियाणा के पांच आईपीएल क्रिकेट मैच सट्टा कारोबारियों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने 71,925 की नगदी, 32 मोबाइल ;जिनमें 07 आई फोन, पांच लैपटाॅप, एक एलईडी टीवी आदि समान बरामद किया था। इस घटना के 8 दिन बाद फिर कोतवाली नगर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच सट्टा कारोबार का खुलासा कर इस बार दस लोगों को गिरफ्रतार किया है। प्रेसवार्ता के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
