यूकेडी उत्तराखण्ड के चार सीटों पर चुनाव लड रही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उत्तराखण्ड क्रांति दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि यूकेडी उत्तराखण्ड के चार सीटों पर चुनाव लड रही है। हरिद्वार लोकसभा सीट पर यूकेडी ने अपना प्रत्याशी सुरेन्द्र उपाध्याय को उतारा है। जबकि नैनीताल लोकसभा सीट पर यूकेडी कुछ तकनीकी कारणों के चलते अपना प्रत्याशी नहीं उतार सकी है। लेकिन यूकेडी ईमानदारी के साथ उत्तराखण्ड की चारों सीटों पर लोकसभा चुनाव में जनता के बीच जा रही है। जिसको देश की दो राष्ट्रीय पार्टियों की कथनी व करनी की जानकारी देगी। अब तक उत्तराखण्ड में भाजपा हो या फिर काग्रेंस दोनों ने ही राज्य की जनता को ठगने का काम किया है। जो काम धरातल पर किये जाने चाहिए थे, वह नहीं हो पाये है। श्री ऐरी आज प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि यूकेडी जनता के बीच स्थानीय मुद्दों को लेकर जाएगी। और जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर चुनाव लडेगी। यूकेडी ने अपना घोषणा पत्रा जारी किया है। उनमें उत्तराखण्ड घोषणा तिथि से पूर्व बस चुके लोगों को स्थाई निवास प्रमाण पत्रा के स्थान पर मूल निवासी प्रमाण पत्रा जारी करना, स्थानीय निवासियों को निजी व सरकारी संस्थानों में 70 प्रतिशत नौकरी लागू कराना, सिडकुल में श्रमिकों का शोषण रोकना और श्रम कानून के हिसाब से वेतन व सुविधए दिलाने, स्थानीय स्तर पर उच्चस्तरीय सरकारी शिक्षा व्यवस्था लागू करने, घर के द्वार पर चिकित्सा व्यवस्था लागू कराने, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलवाने, स्वयं प्रयोग के लिए किसानों को खेतों से पत्थर व रेत चुगान कराने का हक दिलाने, किसानों को उनकी फसलों को जंगली जानवरों से सुरक्षा प्रदान कराने, किसानों को कजा माफ कराने, उर्जा प्रदेश होने के चलते बिजली व पानी पर से कर व्यवस्था को समाप्त कराने, प्रदेश को नशा मुक्त कराने, जिन महिलाओं पर नशा विरोध् में लगे मुकदमों को वापिस कराने, उत्तराखण्ड को पिछडा प्रदेश घोषित कराने और उत्तराखण्ड की परिसम्पत्तियों पर से उत्तर प्रदेश का कब्जा हटवाने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा देश की बड़ी दोनों पार्टियों के पास लोकसभा चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है वह इस चुनाव में मुद्दा विहीन होकर एक-दूसरे पर छीटाकंशी करते हुए नीचा दिखाने का काम कर रही है। विश्व का सबसे बड़ी लोकतंत्र होने के बावजूद दोनों राष्ट्रीय पार्टिया भाजपा व काग्रेंस आज मुद्दा विहीन चुनाव लड़ रही हैं, जोकि देश के लिए बडे दुर्भाग्य की बात है। प्रेसवार्ता के दौरान राकेश राजपूत, सरिता पुरोहित, रविन्द्र वशिष्ठ, राजीव देशवाल, रघुनाथ यादव, मनोज कुमार, कन्हैया कुमार, डा. राजवीर सिंह पुण्डीर, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
