घटना से क्षेत्र में मचा हड़कम्प, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दिनदहाड़े हथियारबंद तीन बदमाशों ने तमंचे व चाकू की नोक पर जिला पंचायत सदस्या सहित बच्ची को घर में बध्ंक बनाकर लाखों की नगदी व जेवरात लूट कर फरार हो गये। घटना की जानकारी लगते क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। लेकिन पुलिस को बदमाशों के सम्बंध में प्रारम्भिक तौर पर कोई अहम जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस बदमाशों की शिनाख्त के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनदहाडे तीन हथियारबंद बदमाश पूर्व प्रधान कदम सिंह चौहान निवासी सदेंश नगर कनखल के घर में घुस आये। घर में कदम सिंह चौहान की पत्नी प्रीति चौहान जोकि जिला पंचायत सदस्या हैं वह अपनी बच्ची के साथ मौजूद थी। बदमाशों ने दोनों को तमंचे व चाकू की नोक पर बंधक बनाकर घर में रखी ढाई लाख की नगदी व लाखों के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गये। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीडित जिला पंचायत सदस्या प्रीति चौहान से घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि बदमाशों की सख्या तीन थी और उनके हाथों में तमंचा व चाकूू था। पुलिस बदमाशों की शिनाख्त के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस बदमाशों की सम्बंध् में आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। लेकिन पुलिस को प्रारम्भिक तौर पर कोई खास जानकारी नहीं मिल पा रही हैं कि बदमाश किस वाहन से आये और घटना को अंजाम देने के बाद किस दिशा की ओर फरार हो गये। पुलिस बदमाशों को दबोचने के लिए तलाश कर रही है। कनखल एसओ हरिओम राज चौहान के अनुसार हथियारबंद तीन बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्या व उसकी बच्ची को घर में तमंचे व चाकू की नोक पर बंधक बनाकर, घर में रखी करीब ढाई लाख की नगदी व लाखों के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गये। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीडित परिवार से जानकारी लेने के बाद बदमाशों की शिनाख्त के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
