परिवारिक कलह के चलते उठाया गोताखोर ने कदम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती रात परिवारिक कलह के चलते एक प्राईवेट गोताखोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात चण्डीघाट माजरा श्यामपुर निवासी प्रमोद पुत्र इन्द्रपाल उम्र करीब 24 वर्ष ने अपनी झोपड़ी में चादर फाड कर बांस से लटकर जान दे दी। घटना की जानकारी उसके भाई बबलू के पहुंचने पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर, घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि मृतक का अपनी पत्नी पूनम के साथ किसी बात को लेकर विवाद था। जिसकारण उसकी पत्नी पति की झोपड़ी के बंगल वाली झोपड़ी में रह रही थी। बताया जा रहा हैं कि मृतक शराब का आदी था और गंगा में पैसे ढूढने का काम के साथ-साथ प्राईवेट गोताखोर भी था। पुलिस द्वारा समय-समय पर प्रमोद को गोताखोर के रूप में बुलाया जाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी पूनम के अनुसार बीती रात प्रमोद ने अपनी बच्ची व उसके साथ भोजन किया और सोने के लिए अपनी झोपड़ी में चला गया। जब उसका भाई बबलू वहां पहुंचा तो वह झोपड़ी के बास से लटका हुआ था। श्यामपुर थाना एसओ राजीव उनियाल के अनुसार बीती रात प्रमोद ने परिवारिक कलह के चलते झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक गंगा ढूढने का काम करता था।
