दूधाधारी चौक से जिला अस्पताल में कराया था भर्ती
सुसाइट नोट बरामद, किसी को नहीं ठहराया जिम्मेदार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पीएसी बर्खास्त सिपाही ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइट नोट भी बरामद किया है। जिसने जिंदगी से परेशान होकर मौत को गले लगाने की बात कही हैं और अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह दूधाधारी चौक से एक आटो चालक ने एक व्यक्ति को बीमार समझ कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मरीज ने दम तोड़ दिया, जिसकी सूचना चिकित्सकों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की गयी। जिसकी शिनाख्त नवीन चौहान पुत्र त्रिलोक चन्द्र चौहान उम्र 46 निवासी जगदीश काॅलोनी ज्वालापुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाते हुए परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतक के पास के पास से पुलिस ने एक सुसाइट नोट भी बरामद किया है। जिसमें लिखा हैं कि उसने जिंदगी में कई काम किये, लेकिन सफल नहीं हुआ। इसलिए जिंदगी से परेशान होकर वह मौत को गले लगा रहा है। मेरी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार न ठहराया जाए। पुलिस के अनुसार मृतक 40 वी वाहिनी का बर्खास्त सिपाही था, जोकि मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नवीन सेमवाल के अनुसार एक आटो ने एक व्यक्ति को बीमार समझ कर दूधाधारी चैक से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। मृतक की पहचान नवीन चौहान निवासी ज्वालापुर के रूप में हुई है। जोकि 40 वी वाहिनी पीएसी से बर्खास्त सिपाही था। जिसके पास से एक सुसाइट नोट बरामद हुआ है। मृतक ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। बताया जा रहा हैं कि मृतक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है।
