

मुकेश वर्मा
हरिद्वार। होलिवूड़ सुपर स्टार व्हील स्मिथ भारतीय आध्यात्मिक जीवन दर्शन को समझने हरिद्वार पहुँचे। व्हील स्मिथ वैसे तो पुरे विश्व के भ्रमण पर अलग अलग देशों की सभ्यता,संस्कृति व जीवन शैली को देखने निकलें है । व्हील स्मिथ ने बताया वो अपने जीवन के अधूरे सपनों या कहे इच्छाओं को पुरा करने निकले है, इसी कड़ी में वे भारत भी आये हैं यहाँ मुम्बई व बोलिवूड़ लाइफ़ को जाना। वही भारत की आध्यात्मिक जीवन दर्शन को जानने की जिज्ञासा हुई, जिसके लिए हरिद्वार को चुना। व्हील स्मिथ ने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी से अपनी जन्मपत्री बनवाई, जिसके बाद हरिहर आश्रम कनखल में महामृत्यंजय भगवान का रुद्राभिषेक किया। भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के अध्यक्ष प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया की व्हील स्मिथ से आध्यात्म,ज्योतिष,गंगा व हरिद्वार पर विस्तृत चर्चा की। जिसमें उन्होंने जन्मपत्री भी बनवाई जिसमें शनि इत्यादि कुछ ग्रह दोष थे, जिनका उपाय कराया व भगवान महामृत्यंजय भगवान का रुद्राभिषेक भी कराया । उसके बाद उन्होंने हरिद्वार व गंगा के विषय पर चर्चा की जिसके बाद उनके गंगा आरती में शामिल होने इच्छा पर संध्याकालीन गंगा आरती दर्शन भी कराए। युवा तीर्थपुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया की व्हील स्मिथ अपने इस विश्व भ्रमण पर एक डक्यूमेंट्री फ़िल्म भी बना रहें है। जिसके लिए उनकी पुरी टीम दो दिन से हरिद्वार में हैं व विभिन्न लोकेशन को फ़िल्मा रहें हैं। उन्होंने बताया की पूजा पाठ,रुद्राभिषेक से लेकर माँ गंगा आरती में उनकी आस्था उनके उत्साह को दर्शा रही थी।उन्होंने हर विषय को बहुत ही तन्मयता से सुना। उज्ज्वल पंडित ने बताया की ऐसे विश्व स्तरीय अभिनेता का हरिद्वार , आध्यात्म व माँ गंगा जी को फ़िल्माना निश्चित तौर पर पर्यटन व तीर्थाटन को विश्व स्तरीय ही लाभ भी मिलेगा।इस अवसर पर सभापति कृष्ण कुमार शर्मा,चिन्मय पंडित,सिद्धार्थ चक्रपाणि , आशुतोष शर्मा ,आदि शामिल रहे।
