
अशोक वर्मा/ हरीश संतवानी
हरिद्वार। प्रधनमंत्राी नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान एवं गंगा स्वच्छता अभियान में व्यापक जन सहभगिता को बढ़ाने छात्रों तथा युवाओं को अभियान से जोड़ने के लिए प्रथम एवरेस्ट विजेता महिला पर्वतारोही सुश्री बछेंद्री पाल अपने 40 सदस्यीय दल के साथ शुक्रवार को हरिद्वार पहुंची। हरिद्वार पहुंचने पर उनका स्वागत कैबिनेट मंत्राी मदन कौंशिक ने किया। श्री कौशिक ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ गंगा अभियान की शुरूआत हरिद्वार से करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर प्रकार से अभियान में सहयोग करेगी। गंगा स्वच्छता के लिए भारत सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता के अलावा राज्य सरकार भी अपने स्तर से इसमें योगदान करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधनमंत्राी की सोच का परिणाम है कि सुश्री बछेंद्री पाल की टीम, स्पर्श गंगा आदि टीमों के अध्किांश सदस्य युवा हैं। अब से पहले युवाओं को क्रिकेट खेलने और देखने का जो स्वभाव था वो बदल गया है। अब युवा गंगा और पर्यावरण की स्वच्छता के लिए काम कर रहे हैं। निश्चित ही अभियान हरिद्वार से शुरू होकर गंगा सागर तक आम जन मानस को प्रधनमंत्राी की सोच से जोड़ने में सपफल होगा। पहले भी सरकारों की ओर से गंगा की स्वच्छता के लिए प्रयास किये गये, लेकिन सरकारी मदद और नियम मात्र बनाने से गंगा पूर्णतः स्वचछ नहीं हो सकी। आज श्री मोदी के आहवान पर सभी गंगा प्रदेश और आम नागरिक गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए सजग दिखायी दे रहा हैं और धरातलीय कार्य किये जा रहे हैं। उत्तरखण्ड सरकार अभियान को सफल बनाने के लिए गंगोत्राी से ही गंगा में गंदगी रोकने के लिए एसटीपी व नाला टेपिंग कार्यो को करने, गंगा किनारे पक्के घाटों का निर्माण, मोक्ष धाम निर्माण, वृक्षारोपण का कार्य तेजी करेगी। उन्होंने सुश्री बछेंद्री पाल तथा उनकी टीम के साथ सीसीआर प्रांगण में वृक्षारोपण किया तथा गंगा घाट पर सफाई की। इस अवसर पर प्रभारी नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्र, रोजी अग्रवाल अधिशासी निदेशक वित्त एनएम सीजी, विकास तिवारी सहित अनेक भाजपा कार्यकता उपस्थित रहे।
