मुकेश वर्मा
हरिद्वार। आईआरबी द्वितीय हरिद्वार में अरुण मोहन जोशी सेना नायक के निर्देशन पर जवानों के बौद्धिक विकास के दृष्टिगत रखते हुए वाहिनी मुख्यालय में आज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुरजीत सिंह पंवार उप सेना नायक द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 22 कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता नाॅक आउट तरीके से खेली गई। जिसमें आरक्षी प्रदीप कुमार डी दल एवं आरक्षी अंकुश राठी ए दल द्वारा पफाइनल में जगह बनाई। पफाइनल के शानदार मुकाबके ने अंकुश राठी ने प्रदीप को 22 चालों में ही मात देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मीडिया प्रभारी नरेश जखमोला ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने के लिए जवान कापफी उत्सुक थे, ठाठ आईआरबी की बाहर की पोस्टों से प्रतिभाग करने आये थे। प्रतियोगिता स्थल पर जयकृत भंडारी सू0 सैन्य सहायक, प्लाटून कमांडर ओमप्रकाश, दीवान सिंह, मोहन चंद आदि अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।
