पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्रतार, शव बरामद
आरोपी दूसरे ठेकेदार का हाथ थामने से था नाराज
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। प्रेमिका के दूसरे के साथ सम्बंध् होने से नाराज ठेकेदार ने उसके छोटे बेटे की हथौडे से हत्या कर दी। घटना के बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर पुल के नीचे दबा दिया। आरोपी प्रेमिका से झूठी हमदर्दी दिखाते हुए उसके बेटे की तलाश का नाटक करते हुए थाने भी गया। लेकिन ठेकेदार की असलियत उस वक्त खुलकर सामने आ गयी। जब प्रेमिका के बडे बेटे ने पुलिस को भाई के लापता होने का कुछ सुराग दिया। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। जिसमे ठेकेदार टूट गया और हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से शव बरामद करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी यूपी निवासी महिला के पति का देहात होने के बाद महिला अपने पांच बच्चों के साथ काम की तलाश में हरिद्वार सिडकुल आ गयी। जहां पर वह ठेकेदार शमशेर के सम्पर्क में आ गयी। महिला को ठेकेदार शमशेर नेे मजदूरी पर लगा दिया और इसी दौरान दोनों के बीच अवैध् सम्बंध् हो गये। बताया जा रहा हैं कि इसी दौरान किसी बात को लेकर महिला ने ठेकेदार शमशेर का साथ छोड दिया और दूसरे ठेकेदार के साथ काम करने लगी। जिसकी भनक लगते ही ठेकेदार शमशेर पागल हो गया। ठेकेदार बुधवार की शाम को महिला से मिलने के लिए उसके कमरे पर गया। लेकिन वहां पर महिला नहीं मिली, उसको छोटा बेटा मिला। जब ठेकेदार शमशेर ने उसकी मां के सम्बंध् में जानकारी ली। बेटे ने दूसरे ठेकेदार के साथ जाने की बात कही। जिसको सुनकर ठेकेदार शमशेर गुस्से में पागल हो गया और वहां रखे हथौड़े से छोटे बेटे के सिर पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। ठेकेदार शमशेर ने मृत बेटे को प्लास्टिक के बोरे मेें बंद कर आन्नेकी के पास पुल के नीचे दबा दिया। वहीं महिला के घर पहुंचने पर छोटे बेटे की तलाश शुरू हुई। बताया जा रहा हैं कि ठेेकेदार शमशेर भी अगले दिन महिला के घर पहुंचा और उससे झूठी हमदर्दी जताते हुए उसके बेटे की तलाश में जुट गया। इतना ही नहीं ठेकेदार शमशेर महिला के साथ लापता बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए सिड़कुल थाने भी गया। जब पुलिस ने लापता की तलाश शुरू करने के लिए पूछताछ शुरू की तो महिला के बडे बेटे के छोटे सी जानकारी ने हत्या कर राज खोल दिया। बड़े बेटे ने बताया कि बुधवार की शाम को ठेकेदार शमशेर अकंल उनके घर आये थे। इसी जानकारी पर पुलिस ने ठेकेदार शमशेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिसिया पूछताछ में ठेकेदार शमशेर टूट गया और हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार की निशानदेही से बच्चे का शव बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ महिला की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्रतार कर लिया।
