
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के आगे नेता भी बेबस
टीम का कनखल अभियान हुआ पूरा, ज्वालापुर में जारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रशासन के अतिक्रमण हटाओं अभियान से पंचपुरी में हड़कम्प मचा हुआ है। नगर निगम व प्रशासन की सयुंक्त टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ सुबह होते ही अपने अभियान में निकल पड़ती है। जिसका खौपफ शहर के अतिक्रमणकारियों में साफ देखा जा रहा हैं। प्रशासन का पीला पंजा कनखल में अपना अभियान पूरा कर, इन दिनों ज्वालापुर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान में जुटा है। इस अभियान में अपनी नेतागिरि दिखाने वाले नेताओं की भी दाल नहीं गल पा रही है। वह भी इस अभियान के आगे बेबस नजर आ रहे है। बताते चले कि हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन व नगर निगम अभियान पर है। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलने वाले अभियान के शुरूआती दौर में नेताओं ने अपने स्तर पर प्रशासन के इस अभियान को प्रभावित करने का प्रयास किया। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने की जिम्मेदारी बताते हुए नेताओं की हर दलील को दरकिनार कर दिया। जिसके बाद प्रशासन व नगर निगम ने सयुंक्त रूप से कनखल क्षेत्र से अपने अभियान की शुरूआत की। अतिक्रमण अभियान टीम के लिए बडे स्तर पर सालों से जमे अतिक्रमण को हटाना आसान नहीं था। लेकिन उसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों की दृढ शक्ति ने उनके अभियान में आडे आने वाली हर मुश्किलों को कम कर दिया। प्रशासन व नगर निगम की टीम के आगे अतिक्रमणकारियों ने हर तरिके से उनका रास्ता रोेकने का प्रयास किया। मगर प्रशासनिक अधिकारियों ने बिना किसी दबाव के चलते अपनी मुहिम को जारी रखा। कनखल का अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान पूरा करने के बाद ज्वालापुर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान बुधवार से प्रारम्भ किया। जहां पर प्रशासनिक अधिकारियों को अतिक्रमणकारियों का विरोध् का समाना करना पड़ा। पुलिस बल को जरूरत पड़ने पर बढती लोगों की भीड के दबाव को कम करने के लिए लाठी तक फटकारनी पड़ी। प्रशासन के पीले पंजे का खौफ अतिक्रमणकारियों में देखा जा रहा है, जैसे-जैसे यह अभियान आगे की ओर बढ रहा है। वैसे-वैसे उसके आगे के व्यापारियों व लोगों में हड़कम्प की स्थिति देखी जा रही है, कुछ व्यापारी खुद ही अपने स्थायी अतिक्रमणों को ध्वस्त करने में जुटे है। शहर के लोगों का कहना हैं कि इतने वृहद स्तर पर उन्होंने कभी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नहीं देखा। प्रशासन का अतिक्रमण हटाओं अभियान जिस तरिके से हरिद्वार शहर की ओर बढ रहा है। वहां के व्यापारियों में भी बेचेनी देखी जा रही है।
