बदमाशों ने काॅलोनी के एक ओर मकान को भी किया निशाना बनाने का प्रयास
बदमाश केवल कच्छा पहने हुए थे, 25 हजार व सोने के जेवर लेकर हुए फरार
मुकेश वर्मा/अजय नेगी
हरिद्वार। बीती देर रात अज्ञात आधा दर्जन बदमाशों ने लाठी-डण्डों के बल पर एक परिवार को घर में बंधक बनाकर मारपीट करते हुए लाखों की लूट को अंजाम देकर फरार हो गये। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीडित परिवार से घटना की जानकारी लेते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैं कि सभी बदमाश केवल शरीर पर कच्छा पहने हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनखल थाना क्षेत्रान्तर्गत जमालपुर कला स्थित रूद्र विहार काॅलोनी निवासी विकास पुत्र सतपाल के मकान पर देर रात लाठी-डण्डों से लैंस आधा दर्जन बदमाशों ने छत के सहारे घर में घुसकर परिजनों को बंधक बना लिया और विकास घर में रखी नगदी व जेवर के सम्बंध् में जानकारी लेने का प्रयास किया, नहीं बताने पर विकास को जमकर पीटा। परिवार ने अपनी जान बचाने के लिए बदमाशों को सब कुछ बता दिया। बताया जा रहा हैं कि बदमाश घर में रखी करीब 25 हजार की नगदी व सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये। घटना की जानकारी किसी तरह विकास ने घर से निकल कर पडौंसियों को दी। काॅलोनी में लूट की घटना की जानकारी लगते ही लोगों में दहशत का माहौल हो गया। लूट की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीडित परिजनों से घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि सभी बदमाश केवल शरीर पर कच्छा पहने हुए थे। पुलिस ने घटना की सम्बंध् में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। मगर कोई खास जानकारी नहीं लग सकी। पीडित विकास ज्वालापुर स्थित एक ग्रारमेंटस की दुकान में कार्यरत है और जब बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। उस वक्त घर में विकास व उसकी पत्नी पूजा और मां पूनम मौजूद थी। जबकि पिता गांव मुजफ्रफरनगर गये हुए थे। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैं कि रूद्र काॅलोनी में ही बदमाशों ने एक मकान के ताले तोड़े लेकिन परिवार में जाग होने पर वह अपने मनसूबों को पूरा नहीं कर सकें। जगजीतपुर चौकी प्रभारी नरेन्द्र कुमार के अनुसार देर रात करीब 3 बजे लाठी-डण्डों से लैंस आधा दर्जन बदमाश छत के रास्ते रूद्र काॅलोनी जमालपुर कनखल निवासी विकास के घर में घुसकर उन्होंने परिवारों को बंधक बनाकर मारपीट कर 25 हजार की नगदी व सोने-चांदी के जेवर लूट कर फरार हो गये। जिसके सम्बंध् में पुलिस ने पीडित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं काॅलोनी में एक व्यक्ति ने अपने घर के ताले तोड़ने की भी जानकारी मिली हैं लेकिन बदमाश वहां से कुछ नहीं ले जा सकें है।
