करीब तीन लाख की कीमत का था माल
मुकेश वर्मा/ अजय नगी
हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने तड़के गश्त के दौरान कार सवार चार युवकों को चोरी के काॅपर के साथ गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में काॅपर बरामद करते हुए कम्पनी स्वामी को मामले से अवगत कराया गया है। कम्पनी के सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चोरी के माल की कीमत करीब तीन लाख रूपये बतायी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादराबाद की शांतरशाह चौकी पुलिस तड़के क्षेत्र में गश्त पर थी कि इसी दौरान टैक्स प्लास टेक्स टाइल कंपनी के पास एक संदिग्ध् कार में चार युवकों को देखा। जिनपर शक होने पर पुलिस ने उनको रोक कर तलाशी ली। पुलिस को कार से भारी मात्रा में काॅपर बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम नितिन सैनी पुत्र सतीश सैनी निवासी नन्दपुर थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर यूपी, विकास सैनी पुत्र विनोद सैनी, सुमित कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासीगण शान्तरशाह थाना बहादराबाद और रवि पुत्र नाथीराम निवासी पुरानी घास मंडी थाना ज्वालापुर बताते हुए जानकारी दी कि उन्होंने काॅपर को कंपनी से चोरी किया है। जिसपर पुलिस ने चोरी की जानकारी टैक्स प्लास टेक्स टाइल कंपनी को मालिक को दी। जिसपर कम्पनी के सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर सुखदेव शर्मा पुत्र गिरधारीलाल शर्मा निवासी ग्राम सहदेवपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार के द्वारा मौके पर पहुंचकर माल की शिनाख्त कर अपनी कंपनी से चोरी होना बताया और चोरी के संबंध् में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिसिया पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अन्य चोरी का खुलासा भी किया है। जिसमें 27 अगस्त 2018 की रात में योग विहार काॅलोनी शांतरशाह से घर से बाहर खड़ी एक टाटा मांजा कार से 04 टायर चोरी किये बताया है। बहादराबाद एसओ मनोहर सिंह के अनुसार तड़के एक कार से चार संदिग्धों को दबोच कर कार से चोरी का कॉपर बरामद किया है। जिसकी बाजार में कीमत 2 लाख 75 हजार बतायी जा रही है। जिसकी सूचना पुलिस ने कम्पनी मालिक को दे दी और सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर की ओर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
