विशाल जनकल्याण समारोह की सभी तैयारियां बैरागी कैम्प में पूर्ण
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। विश्व की महान आध्यात्मिक विभूति योगीराज श्री हंस जी महाराज की पावन जयंती के उपलक्ष्य में वैरागी कैम्प कनखल में आयोजित विशाल जनकल्याण समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। हंस ज्योति-ए यूनिट आफ हंस कल्चरल सेंटर दिल्ली द्वारा आयोजित इस समारोह में श्री भोले जी महाराज और माताश्री मंगला जी आज सायं 5 से 8 बजे देश-विदेश से बड़ी संख्या में आये श्रद्धालु भक्तों को अध्यात्म ज्ञान, मानव सेवा, भक्ति तथा परोपकार से जोड़ने के लिए प्रवचन करेंगे। इस बात की जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी बी. के. त्यागी ने बताया कि समारोह के लिए भव्य और विशाल पंडाल बनकर तैयार हो गया है। कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए इसे कई सैक्टरों में बांटा गया है।



