♦सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री हंसराज रघुवंशी की 22 नवम्बर को होगी भजन संध्या
♦कार्यक्रम बैरागी कैम्प में प्रतिदिन सायं 5 बजे से 8 बजे तक होगा आयोजित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। विश्व की महान आध्यात्मिक विभूति योगीराज श्री हंस जी महाराज की पावन जयंती के उपलक्ष्य में हंस ज्योति-ए यूनिट आफ हंस कल्चरल सेंटर, दिल्ली द्वारा वैरागी कैम्प कनखल, हरिद्वार में 21 एवं 22 नवम्बर को दो दिवसीय विशाल जनकल्याण समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 5 बजे से 8 बजे तक चलेगा।
इस कार्यक्रम की जानकारी हंस ज्योति-ए यूनिट आफ हंस कल्चरल सेंटर के मीडिया प्रभारी बी.के.त्यागी ने देते हुए बताया कि जनकल्याण समारोह के प्रथम दिन 21 नवमबर को परमपूज्य श्री भोले जी महाराज, करुणामयी माताश्री मंगला जी एवं श्वेता जी अध्यात्म ज्ञान के द्वारा लोगों के अंदर पारस्परिक सदभाव, राष्ट्र प्रेम, मानव सेवा, विश्व शांति, परोपकार तथा जनकल्याण की भावना का संचार करेंगे।
श्री त्यागी ने बताया कि समारोह के दौरान भारतीय संस्कृति को मजबूत करने तथा युवाओं को अध्यात्म से जोड़कर उन्हें संस्कारित करने पर जोर दिया जायेगा। समारोह के दूसरे दिन 22 नवम्बर को सायं 5 बजे से 8 बजे तक भारत के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री हंसराज रघुवंशी की भजन संध्या होगी। श्री रघुवंशी भगवान शिव, श्री गणेश जी महाराज, माता जगदम्बा, गंगा मैयाक्ष तथा श्री हंस जी महाराज की महिमा से जुड़े समधुर भजनों की प्रतुति कर लोगों को आनंदित करेंगे।
उन्होंने बताया कि विशाल जनकल्याण समारोह में योगीराज श्री हंस जी महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला जायेगा। देश के विभिन्न तीर्थों से आये कई संत-महात्मा और भजन गायक आत्मकल्याणकारी सत्संग और भजनों की प्रस्तुति कर श्रद्धालु-भक्तों को लाभान्न्वित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर 20 नवम्बर से 23 नवम्बर तक श्रद्धालु-भक्तों के लिए विशाल भंडारा एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा। समारोह में देश-विदेश बड़ी संख्या में श्रद्धालु-भक्त शामिल होंगे।




