♦प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों के साथ अपने कर्मचारी पर किया था पिस्टल से फॉयर
♦315 वोर राइफल, 12 बोर पम्प एक्शन गन, देशी पिस्टल, जिन्दा, खोखा कारतूस बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रॉपर्टी डीलर द्वारा अपने चार साथियों के साथ मिलकर अपने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी पर मामूली विवाद के चलते जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर करने के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए प्रॉपर्टी डीलर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी फरार हैं, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 वोर राइफल, 12 बोर पम्प एक्शन गन, देशी पिस्टल, जिन्दा कारतूस, खोखा राउंड समेत फॉर्च्यूनर कार बरामद की है।पुलिस का दावा हैं कि जल्द फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस दबोचे गये आरोपियों दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस के मुताबिक निशान्त यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 12 नवम्बर की देर रात को गुड्डू चौधरी पुत्र सतपाल सिंह निवासी शिवालिक नगर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार, गुड्डू चौधरी पुत्र निवासी ग्राम बिटावडा थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, सोनू उर्फ हरेंद्र चौधरी पुत्र सतपाल सिंह निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को थाना बुग्गावाला, सन्दीप उर्फ मोनू पुत्र नरेन्द्र निवासी चन्दनहेड़ी ख्वाजापुर थाना छपरोली जिला बागपत उत्तर प्रदेश और एक अज्ञात द्वारा ब्रेजा और फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर उसके घर पर पहुंचे और उसको जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फरार कर फरार हो गये।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले के सम्बंध में आलाधिकारियों को अवगत कराया गया। एसएसपी हरिद्वार ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। फॉयर करने वाले आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की कई टीमे गठित करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए घटना मंे शामिल लोगों व वाहनों की पहचान करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर फॉच्यूनर कार सवार चार आरोपियों को थाना बुग्गावाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार हैं जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है।



