♦जीतने वाली हैल्थ वैरियर हरिद्वार सीएमओ 11 टीम को बधाई का लगा ताता
♦सीएमओ हरिद्वार डॉ. आर के सिंह और एसीएमओ उत्तरकाशी डॉ. आर सी आर्या ने दी बधाई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग का तीसरा क्रिकेट टूनामेंट का फाइनल मैच भल्ला कॉलेज के क्रिकेट मैदान में खेला गया। फाइनल मैच हैल्थ वैरियर उत्तर काशी और हैल्थ वैरियर हरिद्वार सीएमओ 11 टीम के बीच खेला गया। मैच 20 ओवर का निर्धारित किया गया था। फाइनल मैच का टॉस हैल्थ वैरियर उत्तर काशी टीम ने जीता, जिसने पहली बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए मैदान में उतरी। हैल्थ वैरियर उत्तरकाशी टीम की टीम से जो उम्मीद जताई जा रही थी वह अपनी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और 20 ओवर में अपने 6 विक्रेट खोकर केवल 120 रन बना सकी।
वहीं हैल्थ वैरियर हरिद्वार सीएमओ 11 टीम ने 120 रन का पीछा करते हुए करीब 19 ओवर में 3 विक्रेट खोकर 125 रन बना कर जीत हासिल की। जीत हासिल करने वाली हैल्थ वैरियर हरिद्वार सीएमओ 11 टीम को मौजूद सीएमओ हरिद्वार डॉ. आर के सिंह, उत्तरकाशी के एसीएमओ डॉ. आर सी आर्या, हैल्थ वैरियर उत्तरकाशी टीम के कप्तान डॉ. योगेश समेत मौजूद लोगों ने हैल्थ वैरियर हरिद्वार सीएमओ 11 टीम के कप्तान डॉ. राजेश गुप्ता समेत पूरी टीम को बधाई दी।
सीएमओ हरिद्वार डॉ. आर के सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग का तीसरा क्रिकेट टूनामेंट आयोजित किया गया था। क्रिकेट टूनामेंट कराने का मकशत प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के बीच आपस में समन्वय स्थापित करते हुए एक-दूसरे के क्षेत्र में स्वास्थ्य की सेवाओं के सम्बंध में जानकारी हासिल करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं ओर सुद्ढ करने के सम्बंध में चर्चा करना होता है। साथ ही चिकित्सक जनमानस में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाए देने में व्यस्त होते हैं ऐसे में उनको स्वास्थ्य रूप से फिट रखने के लिए और उनमें खेल भावना बनाये रखने के लिए आयोजन करना है।
उन्होंने प्रदेशभर से क्रिकेट टूनामेंट में भाग लेने वाली एलोपैथी, आयुवेंदिक और होम्योपैथिक विभाग की 11 टीमों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश भर से शामिल होने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीमों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आपस में समन्वय स्थापित करने का जो प्रयास किया हैं वो वास्तव में काबिले तारीफ हैं। भविष्य में भी ऐसे प्रयास होते रहना चाहिए।
इस दौरान एसीएमओ उत्तरकाशी डॉ. आर सी आर्या ने कहा कि उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग का खेल के माध्यम से एक-दूसरे जनपद के स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करने का सहरानीय प्रयास है। इस क्रिकेट टूनामेंट में भाग लेने वाली सभी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज की। स्वास्थ्य विभाग में आगे भी ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए, जिससे प्रदेश मे स्वास्थ्य सेवाओं को ओर मजबूत करने और एक-दूसरे के बीच समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।




