मुकेश वर्मा
हरिद्वार। श्रीराम लीला मंचन के दौरान हंगामा करते हुए हुडदंग मचाते 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ पुलिस ने शंतिभंग का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा हैं कि रामलीला मंचन के दौरान कुछ लोग हंगामा करते हुए हुडदंग मच रहे थे। जिनको तैनात पुलिस कर्मियों व रामलीला आयोजकों द्वारा समझाने का प्रयास किया था। लेकिन नहीं मानने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
थाना पथरी पुलिस के मुताबिक बीती रात सूचना मिली कि शिवगढ में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान कुछ लोग हंगामा करते हुए हुडदंग मचा रहे है। जिससे रामलीला मंचन में व्यवधान पैदा हो गया है। जिनको समझाने का प्रयास किया जा रहा हैं लेकिन हुडदंगी नहीं मान रहे है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हुंडदगियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के सामने भी हुडदंगियों ने अपना हुंडदगं जारी रहा।
जिसपर पुलिस ने मौके से हंगामा करते हुए हुंडदंग मचाते हुए शांतिभंग करने का प्रयास कर रहे 09 लोगों मुकुल पुत्र दरेश कुमार, जतिन पुत्र पवन चौहान, अमरीश पुत्र अमरपाल, विशाल पुत्र विजेन्द्र, शुभम पुत्र धरमवीर, आकाश पुत्र राजकुमार, मनीष कुमार पुत्र नरेन्द्र सिंह, विनीत कुमार पुत्र ब्रह्मपाल निवासीगण ग्राम धारीवाला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार और अभिषेक पुत्र साधूराम निवासी ग्राम शिवगढ़, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में मामला दर्ज कर लिया।



