♦हत्यारोपियों ने पुराने विवाद को निपटाने के लिए घर बुलाकर दिया था हत्या को अंजाम
♦पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल 315 बोर का एक तमंचा और खोखा कारतूस किया बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पुराने विवाद को निपटाने के लिए घर पर बुलाकर आदि राणा की गोली मारकर हत्या करने वाले फरार तीन हत्यारोपी बाप-बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। हत्यारोपियो ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सागर पुत्र रविन्द्र राणा निवासी भगवानपुर कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार ने 01 अक्टूबर को कोतवाली भगवानपुर में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके भाई आदित्य उर्फ आदि राणा को पुराने विवाद को निपटाने के लिए अनिल शर्मा पुत्र रामपाल व उसके दो बेटो राहुल शर्मा और रोहित शर्मा उर्फ लक्की निवासीगण प्रताप कॉलोनी भगवानपुर हरिद्वार ने अपने घर पर बुलाया और फिर गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने घटना स्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीमे हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी कि शानिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आदि राणा की हत्यारोपियों को इमली रोड टोल प्लाजा के पास देखा गया है। इस सटिक सूचना पर पुलिस टीम ने बिना वक्त गवाये बताये गये स्थल की घेराबंदी कर फरार तीनों हत्यारोपी बाप-बेटों को दबोच लिया।
कप्तान ने बताया कि पुलिस टीम ने हत्यारोपियों के पास से आदि राणा की हत्या में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा और एक खांखा कारतूस बरामद किया। पूछताछ के दौरान हत्यारोपियों ने आदि राणा की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
