कन्ट्रोल रूम का नोडल अधिकारी एडीएम (प्रशासन) नियुक्त, मोबाइल नम्बर जारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जनपद में एलपीजी गैस की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने एवं किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन केंद्र में कंट्रोल रूप स्थापित किया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस आपूर्ति विनिमय आदेश 2026 का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने के लिए प्राकृतिक गैस, घरेलू पीएनजी तथा सीएनजी का समान वितरण एवं निरन्तर उपलब्धता तथा किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा प्राकृतिक गैस, एलपीजी या सीएनजी की जमाखोरी अथवा कालाबाजारी की शिकायत, समस्या के समाधान हेतु जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र हरिद्वार में तत्काल प्रभाव से कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
कन्ट्रोल रूम में के सुचारू संचालन हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार को नोडल अधिकारी तथा जिला पूर्ति अधिकारी व जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर भी जारी किये गये हैं जोकि इस प्रकार हैंः-
दूरभाष नम्बर 01334-239444
दूरभाष नम्बर। 01334-1077 (टोल-फ्री)
मोबाइल नम्बर। 9068197350
मोबाइल नम्बर 9528250926 (व्हाट्सएप)।
उन्होंने कन्ट्रोल रूम में आईओसीएल से नामित नोडल अधिकारी मोबाइल- 8859049049 बीपीसीएल से नामित नोडल अधिकारी मोबाइल- 7500256452 व एचपीसीएल से नामित नोडिल अधिकारी मोबाइल- 8655436284 अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त नामित नोडल अधिकारियों निर्धारित प्रारूप में सूचना के साथ आज से आपदा कन्ट्रोल रूम में गैस आपूर्ति व वितरण विषयक अद्यतन सूचना उपलब्ध कराते हुए दर्ज समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि गैस की कालाबाजारी, अवैध संग्रहण तथा रिफिलिंग आदि के सम्बन्ध में सामान्य जनमानस में आपूर्ति से सम्बन्धी किसी भी प्रकार का भय अथवा संशय उत्पन्न न हो।
