♦खनन माफियाओं और पुलिस कर्मियों की मिलीभगत भरा ऑडियो हुआ वायरल
♦वायरल ऑडियों पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत छः पर लिया बडा एक्शन
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। अवैध खनन के खेल में शामिल खनन माफियाओं और पुलिस की मिलीभगत भरा ऑडियों वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। मामला एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के संज्ञान में आने पर मामले को गम्भीरता से लेते हुए प्रथम दृष्ट्या अवैध खनन के खेल में पुलिस की संलिप्ता प्रतीत होने पर तत्काल इकबाल चौकी प्रभारी समेत छः पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया। कप्तान ने इस मामले की जांच एसपी देहात को सौपी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना झबरेडा की इकबाल चौकी क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं और पुलिस कर्मिेयों की मिलीभगत की वायरल कथित ऑडियों ने पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा दिया। मामला एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के संज्ञान में आने के बाद कप्तान ने वायरल ऑडियों को गम्भीरता से लेते हुए प्रथम दृष्ट्या खनन माफियाओं और पुलिस कर्मियों की मिलीभगत प्रतीत होने पर बिना देर किये तत्काल इकबाल चौकी प्रभारी समेत छः कर्मियों को प्रभाव से निलम्बित कर दिया। इस प्रकरण की जांच एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल को सौपी गई है।
कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने इकबाल चौकी प्रभारी समेत छः पुलिस कर्मियों के निलम्बित करने की पूरी जानकारी मीडिया से शेयर की है। इस कार्यवाही से एसएसपी ने इस कार्यवाही से पुलिस विभाग में स्पष्ट सदेंश देने का प्रयास किया हैं कि खाकी की छवि को धूमिल करने का प्रयास करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ अनुसाशन समेत अन्य विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
