♦बिहार में 20-25 हजार में लड़की मिल जाती है, वाले बयान ने राजनीतिक भूचाल
♦कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति के इस बयान के बाद उनसे इस्तीफे की मांग
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। महिला सम्मान की बात करने वाली और बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का खोखला नारा देने वाली भाजपा का असली चेहरा एक बार फिर देश की जनता के सामने आ गया, जब उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने भाजपा की एक बैठक में कहा कि बिहार में 20-25 हजार में लड़की मिल जाती है, वाले बयान ने राजनीतिक हलकों में तूफान मचा दिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि रेखा आर्य के पति द्वारा दिया गया बयान न केवल महिलाओं के प्रति भाजपा नेताओं की घटिया सोच को दर्शाता है, बल्कि बिहार की महिलाओं का भी अपमान है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जिनके पति की ऐसी महिला विरोधी सोच हो, उसे मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। अंकिता हत्याकांड में शामिल भाजपा के वीआईपी नेताओं को बचाने वालों की महिला विरोधी सोच ही भाजपा की सोच है। इनका महिलाओं के प्रति इनका असली चेहरा अब जनता जान चुकी है।
