♦एसआईटी टीम की जिम्मेदारी एसपी सिटी हरिद्वार अभय प्रताप सिंह को सौपी
♦उर्मिला सनावर पर जनपद हरिद्वार के अलग-अलग थानों में 04 मुकदमें दर्ज
♦गठित एसआईटी में 02 निरीक्षक सहित कुल 07 सदस्यों को किया शामिल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सोशल मीडिया के जारिये उत्तराखण्ड की राजनीति में भूचाल लाने और शांत प्रदेश को गरमाने वाली श्रीमती उर्मिला सनावर पर जनपद हरिद्वार के अलग-अलग थानों दर्ज मुकदमों के निस्तारण के लिए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के द्वारा एसआईटी टीम गठित की गई है। एसआईटी टीम की जिम्मेदारी एसपी सिटी हरिद्वार अभय प्रताप सिंह को सौपी गई है।
बता दें कि पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर आकर उत्तराखण्ड के चर्चित अंकित भंडारी हत्याकाण्ड में शामिल वीवीआईपी के नामों के उजागर के बाद प्रदेश में बदले हालत के चलते उनके खिलाफ जनता को बरगलाने समेत अन्य धाराओं में जनपद हरिद्वार में मुकदमें दर्ज कराये गये है।
जिसके बाद एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जनपद हरिद्वार के कोतवाली ज्वालापुर, कोतवाली रानीपुर, थाना बहादराबाद व थाना झबरेड़ा में दर्ज हुए मुकदमों के शीघ्र सफल निस्तारण के लिए एसआईटी टीम गठित करते हुए प्रकरणों की निष्पक्ष जांच के लिए टीम की जिम्मेदारी एसपी सिटी हरिद्वार अभय प्रताप सिंह को सौंपी गई है। एसपी सिटी हरिद्वार के नेतृत्व में गठित की गई एसआईटी टीम में 02 निरीक्षक सहित कुल 07 सदस्यों को किया शामिल किया गया है।
एसआईटी टीम में कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार, कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा, झबरेडा थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह, एसपी सिटी हरिद्वार कार्यालय में तैनात अपर उपनिरीक्षक रणजीत सिंह बिष्ट और एसपी सिटी हरिद्वार कार्यालय में तैनात कांस्टेबल विनय को शामिल किया गया है।
