♦चिकित्सक ने मेडिकल की सप्लीमेंट्री रिपोर्ट बनाने के नाम पर मांगे थे 40 हजार
♦मरीज और चिकित्सक के बीच बाद में रकम की राशि 20 हजार में हुई थी तय
♦चिकित्सक 15 दिन पूर्व ही मंसूरी से रूडकी में हुआ था इएमओ पद पर तैनात
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिविल हॉस्पिटल रूड़की के एक चिकित्सक को विजिलेंस की टीम ने बीती रात मेडिकल की सप्लीमेंट्री रिपोर्ट बनाने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी लगते ही हॉस्पिटल में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा हैं कि चिकित्सक द्वारा मेडिकल की सप्लीमेंट्री रिपोर्ट बनाने के नाम पर 40 हजार की डिमांड की थी, लेकिन बाद में मामला 20 हजार में तय हुआ था। विजिलेंस की गिरफ्त में आया चिकित्सक के 15 दिन पूर्व ही मंसूरी से ट्रासफर होकर रूडकी पहुंचने की बात कही जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल हॉस्पिटल रूड़की में बीती रात करीब सवा दस बजे देहरादून से रूडकी पहुंची विजिलेंस टीम ने हॉस्पिटल में इएमओ पद पर तैनात चिकित्सक डॉ. आभास सिंह को उनके सरकारी क्वार्टर से 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम द्वारा चिकित्सक को गिरफ्तार करने की जानकारी लगते ही हॉस्पिटल में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा हैं कि डॉ. आभास सिंह ने एक मरीज से मेडिकल की सप्लीमेंट्री रिपोर्ट बनाने के नाम पर 40 हजार रूपये की डिमांड की थी। जिसके बाद 20 हजार में सप्लीमेंट्री रिपोर्ट बनाने की बात तय हुई थी।
बताया जा रहा हैं कि मरीज ने पूरे मामले से विजिलेंस विभाग को अवगत कराया गया था। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने धूस मांग रहे चिकित्सक को रंगे हाथों दबोचने की योजना तैयार की। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस की टीम ने सप्लीमेंट्री रिपोर्ट बनाने के नाम पर घूस की 20 हजार की रकम लेते रंगे हाथों चिकित्सक के सरकारी क्वार्टर से दबोच लिया। बताया जा रहा हैं कि चिकित्सक डॉ. आभास सिंह ने 15 दिन पूर्व ही सिविल हॉस्पिटल में इएमओ का पद पर तैनात हुए थे। सिविल हॉस्पिटल रूडकी में धूस के आरोपी चिकित्सक की पत्नी भी चिकित्सक है।
