*रोडवेज बस और थाना प्रभारी निरीक्षक के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त, दो गिरफ्तार
*हंगामा कर तोड़फोड कर हंगामा करने वाले अन्य कांवडियों की पहचान के प्रयास तेज
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांवड खंडित होने की बात कहते हुए कुछ कांवडियों ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर हंगामा करते हुए तोडफोड कर पथराव किया। जिससे टोल प्लाजा पर भगदड मच गयी। कांवडियों के पथराव से एक रोडवेज की बस और बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा हैं कि कांविडयों द्वारा मार्ग अवरूद्ध करने का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हुडदगियों के मनसूबों को नाकाम कर दिया।
बताया जा रहा हैं कि पुलिस बल ने कांवडियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कांवडियों के आक्रमक रूख को देखते हुए पुलिस ने दो कांवडियों को गिरफ्तार करते हुए उनके वाहन को सीज कर दिया। पुलिस टोल प्लाजा पर हंगामा कर पथराव करने वाले अन्य लोगों की पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक जिनकी पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कार्यवाही की बात कही जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड यात्रा के दौरान बीती देर शाम को बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर कुछ कांवडियों ने कांवड खंडित की बात कहते हुए वहां पर जमकर हंगामा काटा। इतना ही नहीं कुछ कांवडियों ने पथराव करते हुए मार्ग अवरूद्ध करने का प्रयास किया गया। पथराव से वहां पर मौजूद रोडवेज की एक बस और बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। कांवडियों द्वारा मार्ग अवरूद्ध करने का भी प्रयास किया गया, सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच कर कांवडियों के मार्ग अवरूद्ध करने के मनसूबों को नाकाम करते हुए यातायात बदस्तूर जारी किया।

बताया जा रहा हैं कि पुलिस अधिकारियों ने गुस्साएं कांवडियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ कांवडियों के आक्रमक रूख को देखते हुए पुलिस ने दो कांविडयों को गिरफ्तार कर लिया और उनके वाहन को सीज कर दिया। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हंगामा करते हुए पथराव करने वाले अन्य कांवडियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिये है। पुलिस का कहना हैं कि पहचान होने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।



