
रोड़ीबेल वाला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओं अभियान के दौरान अचानक बिगड़ी थी तबीयत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। श्यामपुर थाने में तैनात एक एएसआई की आज दोपहर रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अचानक सीने में दर्द होने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिनको उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। एएसआई के निधन की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सिटी, कोतवाली नगर एसएचओ, श्यामपुर एसओ समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटना की सूचना मृतक एएसआई के परिजनों को दी गयी। सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गये। बताया जा रहा हैं कि एएसआई की हदय गति रूकने से मौत हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड मेले की तैयारियों को लेकर आज पुलिस बल रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओं अभियान पर था। इसी दौरान एक एएसआई वीरेंद्र सिंह गुंसाई के अचानक सीने में दर्द उठने से उनकी तबीयत बिगड़ गयी और वह नीचे गिर पड़े। जिनको सहयोगियों द्वारा उनको उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने एएसआई वीरेंद्र सिंह गुसाई का चेकअप करने के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। एएसआई के अचानक निधन की सूचना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी।
सूचना पर एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, श्यामपुर एसओ नितेश शर्मा समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने चिकित्सक से एएसआई के सम्बंध में जानकारी जुटाई। एएसआई की हदय गति रूकने के कारण मौत की बात कही जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी गुमानीवाला ऋषिकेश में रह रहे मृतक के परिजनों को भेज दी। सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गये। बताया जा रहा हैं कि मृतक एएसआई के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।