मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी अजय वीर सिंह ने भैंसा गाड़ी और बुग्गी से हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर औचक छापेमारी की गयी। प्रशासन के अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही से अवैध खनन माफियों में हड़कम्प मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध खनन में लगी 03 बुग्गी और दो क्रेशर सीज किये गये है।
उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में खनन व राजस्व विभाग की टीम ने डीएम के निर्देश पर रविवार को अवैध माफियों के खिलाफ कार्यवाही के दौरान अवैध खनन में लगी 3 बुग्गी को मौके पर पकड़ा है। जबकि खनन में लगे लोग फरार होने मे कामयाब रहे। प्रशासनिक टीम ने अवैध खनन में जुटी तीन बुग्गी और दो क्रेशर महाराजा व शिव शक्ति को भैंसा गाड़ी व बुग्गी से खनन सामग्री लेने व अन्य अनियमितताओ के चलते सीज किया गया।
