■शख्स डाटा ऑपरेटर के केबिन में रखा मोबाइल व बच्चे के साथ से ले उड़ा
■दोनों घटनाए सीसीटीवी कैमरें में हुई कैद, शख्स की शिनाख्त के प्रयास
■अस्पताल के भीतर और परिसर से पूर्व में भी हो चुकी कई बार चोरी की वारदात
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला अस्पताल में मंगलवार की दोपहर को अज्ञात द्वारा महिला डाटा ऑपरेटर समेत दो लोगों के मोबाइल पर हाथ साफ कर गया। जिसकी जानकारी लगते ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया। बताया जा रहा हैं कि सीसीटीवी कैमरे में एक शख्स मोबाइल उड़ाता देखा जा रहा है। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। अस्पताल की स्टॉफ महिला डाटा ऑपरेटर का मोबाइल एप्पल का बताया जा रहा है। जबकि मरीज का मोबाइल भी कीमती होना बताया जा रहा है। जिला अस्पताल में चोरी की पहली घटना नहीं हैं, इससे पूर्व भी कई बार चोरी की वारदात की शिकायत सामने आ चुकी है। जिनमें अस्पताल के भीतर और परिसर से बाइक व स्कूटी चोरी के अलावा अस्पताल का समान भी शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल हरिद्वार में मंगलवार की दोपहर को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब एक मरीज के बच्चे के हाथ से अज्ञात शख्स बहला फुसला कर मोबाइल ले उड़ा। इतना ही नहीं शख्स इतना शातिर निकला कि उसने अस्पताल स्टॉफ डाटा ऑपरेटर के केबिन में धुसकर उसकी गैर मौजूदगी में टेबल पर रखा उसके एप्पल मोबाइल पर भी हाथ साफ कर दिया। उक्त दोनों घटनाओं की जानकारी उस वक्त लगी जब महिला डाटा ऑपरेटर अपने केबिन में पहुंची और उसका मोबाइल नदारत मिला। जिसके बाद मोबाइल की तलाश हुई, इसी दौरान मरीज के बच्चे से हाथ से मोबाइल उड़ा ले जाने का मामला भी खुलकर सामने आ गया। जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया।
बताया जा रहा हैं कि सीसीटीवी कैमरे में 30-35 साल का उम्र का युवक मोबाइल ले जाता नजर आ रहा है। पीडित मरीज जयपाल सिंह निवासी डेरावाला धर्मशाला भल्ला रोड़ हरिद्वार ने लिखित में कोतवाली नगर में शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे शख्स की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। जिला अस्पताल में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी अस्पताल में नलों की टूटी, पाइप, व्हीलचेयर व अन्य समान चोरी की शिकायत मिलती रही है। इतना नहीं जिला अस्पताल के परिसर से बाइक व स्कूटी चोरी की घटनाए भी हो चुकी है। जिला अस्पताल प्रबंधन भी अस्पताल में होने वाली चोरी की घटनाओं को लेकर बेहद परेशान है। लेकिन उसके बावजूद चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है।
