घटना की सूचना पर एसपी क्राइम मौके पर पहुंची
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी, घायल खतरे से बाहर
जिला अस्पताल में सर्जन ना होने पर घायल को किया एम्स रेफर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र रावली महदूद में शनिवार की रात गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी। घटना से गांव में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल में सर्जन ना होने पर घायल युवक को उपचार के लिए हॉयर सेंटर एम्स रेफर कर दिया।
बताया जा रहा हैं कि युवक के जांघ मे गोली लगी हैं, जिसको खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना से आलाधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर एसपी क्राइम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिये। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है। लेकिन घटना के सम्बंध में पीडित की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सिडकुल एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि बीती रात करीब साढे 09 बजे सूचना मिली कि ग्राम रावली महदूद में एक युवक के गोली मार दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायल युवक की पहचान सुभाष पुत्र उमेश निवासी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई है, जिसके जांघ में गोली लगी है। पुलिस ने घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी। सूचना पर एसपी क्राइम रेखा यादव मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना स्थल के आसपास लोगों से पूछताछ के दौरान गोली मारने वाले की पहचान रचित निवासी बिजनौर यूपी हाल डेंसों चौक सिडकुल हरिद्वार के तौर पर हुई है।
उन्होंने बताया कि घटना के पीछे गर्लफ्रेंड लेकर बीती रात रचित और सुभाष के बीच विवाद हुआ। जिसपर रचित ने सुभाष को गोली मार दी, गनीमत रही कि गोली सुभाष के जांघ में लगी, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। एसपी क्राइम रेखा यादव ने गोली मारने वाले आरोपी युवक की गिरफ्तारी के निर्देश दिये है। वहीं चिकित्सकों ने जिला अस्पताल में सर्जन ना होने पर घायल युवक को उपचार के लिए हॉयर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। घायल युवक को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। एसओ ने बताया कि घटना के सम्बंध में पीडित की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गयी है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी।
