गिरवरनाथ जन कल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट ने कराये 05 गरीब कन्याओं के विवाह
गंगा घाटों पर किया जा रहा निर्धन लोगों को नश्ता व भोजन वितरित
ट्रस्ट संचालक युवा अपनी जेब खर्च से कर रहे बड़े परोपकार के कार्य
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। तीर्थनगरी में गिरवरनाथ जन कल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट पिछले तीन सालों से समाजिक क्षेत्र में लगातार धर्मार्थ का परोपकार कार्य संचालित करता चला आ रहा है। ट्रस्ट के द्वारा अपने तीन साल के काल में अब तक 05 गरीब कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया जा चुका है। विवाह में कन्याओं को जरूरत का घरेलु समान दान स्वरूप दिया जाता है। इसके अलावा ट्रस्ट द्वारा प्रतिदिन हरकी पौड़ी के समीप गंगा घाटों पर निर्धन लोगों को सुबह-शाम चाय, नश्ता के साथ-साथ भोजन भी वितरित किया जा रहा है।
गिरवरनाथ जन कल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा निस्वार्थ भाव से गरीब लोगों के सेवाभाव में जुटा है। ट्रस्ट के कम उम्र के युवाओं की सेवाभाव को देखते हुए तीर्थनगरी में उनकी प्रशंसा की जा रही है। ट्रस्ट का संचालक कोई धनपति नहीं बल्कि समाज का आम युवा ही कर रहे है। जिन्होंने कम उम्र के भीतर कम समय में धर्मार्थ का परोपकार कार्य शुरू कर लोगों को हैरान कर दिया है।
गिरवरनाथ जन कल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने बताया कि ट्रस्ट को संचालित करने के लिए वह किसी से कोई चंदा व दान नहीं लेते, लेकिन ट्रस्ट से जुडे युवा ही अपने जेब खर्च से पैसा बचाकर समाजिक कार्य को संचालित कर रहे है। ट्रस्ट की शुरूआत उनके द्वारा तीन साल पूर्व की थी, जिन्होंने ट्रस्ट के माध्यम से अब तक 05 गरीब कन्याओं को विवाह मां गंगा माईया व भोले नाथ की कृपा से सम्पन्न कराये है।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट एक ओर गरीब कन्या का विवाह जल्द सम्पन्न कराने जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से विवाह की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। यदि कोई व्यक्ति गरीब कन्या के विवाह में पहुंचकर अपना कुछ योगदान करता हैं तो हम उसका स्वागत करते है। लेकिन ट्रस्ट की ओर से अपने धर्मार्थ कार्यो को संचालित करने के लिए किसी से कोई चंदा नहीं लेता है।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन हरकी पौड़ी क्षेत्र के गंगा घाटों पर गरीब लोगों को सुबह-शाम चाय, नाश्ता व भोजन वितरित किया जा रहा है। यह क्रम लगातार तीन सालों से चल रहा है, जोकि आगे भी जारी रहेगा। ट्रस्ट के पास आकर कोई गरीब व्यक्ति मदद के लिए कहता हैं तो उसकी पूरी मदद की जाती है। ट्रस्ट की स्थापना करने से पूर्व सोचा नहीं था कि ट्रस्ट इतना आगे निकलेगा। हमें बहुत खुशी मिलती हैं जब ट्रस्ट के माध्यम से उन्हें परोपकार कार्य करने का मौका मिलता है।
ट्रस्ट उपाध्यक्ष सन्नी वर्मा ने बताया कि ट्रस्ट के माध्यम से उनको समाजिक क्षेत्र में परोपकार कार्य करने से आनंद की अनुभूति होती है। उनको खुद का व्यापार हैं और व्यापार से रोजना बचत से कुछ अंश पैसा निकालकर परोपकार व सामजहित के कार्य कर रहे है। उनके धर्मार्थ कार्यो को देखकर शहर के प्रबुधजन उनकी पीठ थपथपा कर उनका उत्साह वृर्धन करते हुए परोपकार कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आशीष दे रहे है।
