अध्यक्ष डॉ. यशपाल, महासचिव डॉ. अनमोल, कोषाध्यक्ष डॉ. वैभव बने
मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ. शादाब को सौपी, 04 उपाध्यक्ष बनाये
सर्वसम्मति से चुनी गई नयी कार्यकारिणी को दी चिकित्सकों ने बधाई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ हरिद्वार की एक बैठक चैनराय जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार में अध्यक्ष डॉ. शशीकांत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ हरिद्वार के अध्यक्ष पद पर चैनराय जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार के स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. यशपाल सिंह, महासचिव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्सर हरिद्वार के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनमोल सिंह, उपाध्यक्ष (मुख्यालय) हरमिलाप मिशन जिला अस्पताल हरिद्वार की माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. निशांत अंजूम, उपाध्यक्ष (क्षेत्र) अपर मुख्य चिकित्साधिकारी लक्सर हरिद्वार डॉ. अनिल वर्मा, उपाध्यक्ष (दंत) उपजिला मेला चिकित्सालय हरिद्वार के दंत शल्यक डॉ. प्रशांत सैनी, उपाध्यक्ष (महिला) उपजिला मेला चिकित्सालय हरिद्वार की चिकित्साधिकारी डॉ. वर्षा बिष्ट, कोषाध्यक्ष (सचिव) उपजिला मेला चिकित्सालय हरिद्वार के चिकित्साधिकारी डॉ. वैभव कोहली, सचिव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंगलौर हरिद्वार के चिकित्साधिकारी डॉ. गम्भीर तालियान, उप सचिव (मुख्यालय) हरमिलाप मिशन जिला चिकित्सालय हरिद्वार के चिकित्साधिकारी डॉ. विकास दीप, उप सचिव (क्षेत्र) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ढंढेरा नारसन हरिद्वार के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित डाबरा, उप सचिव (महिला) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ज्वालापुर हरिद्वार की महिला चिकित्साधिकारी डॉ. रूखसार परवीन, जिला प्रतिनिधि हरमिलाप मिशन जिला चिकित्सालय हरिद्वार के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रामप्रकाश और मीडिया प्रभारी जिला क्षय रोग चिकित्सालय हरिद्वार के चिकित्साधिकारी डॉ. शादाब सिद्धिकी को चुना गया है। बैठक मे सर्वसम्मति से चुनी गई नयी कार्यकारिणी को डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. आरबी सिंह, डॉ. संदीप निगम, डॉ. चंदन मिश्रा, डॉ. शशीकांत, डॉ. हितेन जगपागी, डॉ. रविन्द्र चौहान, डॉ. धीरेन्द्र सिंह, डॉ. छवि पटेल, डॉ. शैलेश तिवारी, डॉ. तारिक अजीज, डॉ.तरूण मिश्रा, डॉ. नलिन्द असवाल, डॉ. रोलिका नौटियाल आदिन ने बधाई देते हुए शुभकामनाए दी है।
