कर्मचारी संघ का दूसरे दिन भी जारी रहा दो घंटे का कार्य बहिष्कार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के बैनर तले ऋषिकुल गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज हरिद्वार के मुख्य परिसर एवं प्रशासनिक भवन आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला देहरादून के कार्मिकों को दूसरे दिन भी 2 घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहा। ऋषिकुल परिसर में कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलबर सिंह सतकारी तथा संचालन मोहित मनोचा व चंद्र प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। गुरुकुल आयुर्वेद कालेज में संदीप कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता तथा आशुतोष गैरोला व दीपक ज्योति के सयुंक्त संचालन में मुख्य परिसर में आंदोलन जारी रहा।
मुसलाधार बारिश के दौरान भी कार्मिक अपनी मांगो के निस्तारण के लिए आंदोलित रहे। उत्तराखंड विश्वविद्यालय महासंघ के पदाधिकारियों ने शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ को अपना पूर्ण समर्थन दिया। विश्वविद्यालय महासंघ के महामंत्री लक्ष्मण सिंह रौतेला द्वारा कार्मिकों की मांगो पर वार्ता करने व मांगो को अतिशीघ्र निस्तारित करने के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया गया।
आंदोलन कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव छत्रपाल सिंह, संघ के संरक्षक रमेश पंथ ज्ञान प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कार्मिकों के सब्र का इंतिहान ना ले, यदि कर्मियांे की मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें।
संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र मोहन पैन्यूली, अशोक चंद्रा, समीर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा संघ को झूठा आश्वासन दिया गया। प्रशासन कार्मिकों की समस्याओं के प्रति उदासीनता अपनाये हुए है, जोकि कार्मिकों के लिए भविष्य के लिए चिंताजनक विषय है।
संग के संगठन मंत्री चंद्र प्रकाश, शैलेश, आशुतोष गैरोला ने संयुक्त रूप से कहा कि उत्तराखण्ड शासन 4 माह से कार्मिकों के वेतन/ अन्य देयको के भुगतान हेतु बजट अवमुक्त नहीं कर रहा है। संग सलाहकार विवेक जोशी , सरोज, मोनिका वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि 2 माह से कार्मिकों का वेतन आहरित नहीं होनी की दशा में कार्मिको को अपने परिवार का भरण पोषण करना बहुत मुश्किल हो गया है। जिसकारण कर्मियों के परिवार को आर्थिक तंगी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
आंदोलन के दौरान सुनीता चंद्र तिवारी,अनिल कुमार, त्रिलोकी प्रसाद, बीना मठपाल, जगजीत सिंह , संध्या रतूरी, शिखा नेगी, ममता, राजपाल, डोली, मोनिका, विनोद, मनोज कुमार, प्रबल, राकेश, कमल, ज्योति सिंह, चंदन सिंह, दयाल सिंह, यशोदा, लक्ष्मी उनियाल, किशोर, रश्मि आदि अन्य उपस्थित रहे।
