कही नशेडियों के बीच मारपीट से तो नहीं हुई आकाश की मौत?
मृतक के शरीर पर चोट के निशान, हत्या के लग रहे आरोप
युवक भी स्मैक का था आदी, डूंडा कार्यालय के पीछे मिला था शव
डूंडा कार्यालय को नशेडियों के अपना अड्डा बनाये जाने की हैं चर्चा
पुलिस के मुताबिक युवक की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट बतायेगी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित डूंडा कार्यालय के पीछे रेलवे ट्रेक के पास एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की सुुबह शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा हैं कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। जिसको देखकर मृतक के परिजनं व आसपास के लोग युवक की हत्या का आरोप लगा रहे है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पीडित परिवार की ओर से पुलिस को इस सम्बंध में शिकायत नहीं की गयी है।
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की सही वजह का पता लगने की बात कह रही है। चर्चा हैं कि डूंडा कार्यालय को कुछ नशेड़ियों ने अपना अड्डा बना रखा है। जहां पर शाम ढलते ही नशेडियों का जमघट लगा रहता है। जिन्होंने कार्यालय घुसने के लिए खिड़कियां को तोड़ कर रास्ता बनाये जाने की बात कही जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने चेतक भेजकर चर्चाओं की सत्यता का पता लगाने की बात कही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बिल्केश्वर मार्ग पर स्थित डूंडा कार्यालय के पीछे रेलवे ट्रेक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जिसकी शिनाख्त आकाश उर्फ मोगली पुत्र संजय उम्र 26 वर्ष निवासी झंलकारी बस्ती, मेला अस्पताल मार्ग, कोतवाली नगर हरिद्वार के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैं कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। जिसको देखकर परिजन व आसपास के लोग आकाश के साथ मारपीट कर हत्या का आरोप लगा रहे है। चर्चा हैं कि जहां पर आकाश का शव पुलिस ने बरामद किया है। उसके समीप डूंडा कार्यालय में शाम ढलते ही नशेडियों का जमघट लगा रहता है।
बताया जा रहा हैं कि मृतक भी स्मैक का आदी था और अक्सर नशेडियों के साथ डूंडा कार्यालय के आसपास देखा गया था। चर्चा हैं कि नशेडियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, इस दौरान आकाश की उसके साथियों ने ही पीट-पीट कर हत्या कर दी होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया। बताया जा रहा हैं कि डूंडा कार्यालय का मैन गेट बंद होने के बाद नशेडियों द्वारा पीछे की दीवार को फांद कर कार्यालय की खिड़कियों को तोड़ कर प्रवेश का रास्ता बनाया हुआ है। इस बात की जानकारी क्षेत्र के आस-पास के लोगों को होने के बावजूद भी नशेडियों की गुण्डागर्दी से खौफ से अपना मुंह नहीं खोलते है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैथोला ने बताया कि डूंडा कार्यालय के पीछे रेलवे ट्रेक के पास से एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। जिसकी शिनाख्त हो चुकी है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पुराने है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो के सुपूर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। प्रभारी निरीक्षक भावना कैथोला का ध्यान डूंडा कार्यालय में शाम ढलते ही नशेडियों के जमघट लगने की क्षेत्र में चल रही चर्चा की दिलाया गया। जिन्होंने शाम को चेतक को भेजकर चर्चाओं की सत्यता का पता लगाने की बात कही है।
