मारपीट व धमकी देकर घर से बाहर निकालने का आरोप
बेटे ने की थी पुत्रवधु से माता-पिता को बिना बताये शादी
बेटा नशे का आदि, गाजियाबाद में नशामुक्ति केन्द्र में भर्ती
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बुजुर्ग दम्पति ने अपनी पुत्रवधु पर प्रताडित करने व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उनके ही घर से बाहर निकाल देने के आरोप का मामला कनखल थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडित बुजुर्ग की तहरीर पर पुत्रवधु पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि बुजुर्ग दम्पति का बेटा गाजियाबाद में नशा मुक्ति केन्द्र में हैं भर्ती।
कनखल थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि भोलेराम शर्मा पुत्र स्व0 पूरण लाल निवासी राजबिहार फेस 03 जमालपुर रोड जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार ने तहरीर देकर शिकायत की है। शिकायत में कहा गया हैं कि वह बुजुर्ग व बीमार हैं और मूल रूप से गाजियाबाद यूपी के रहने वाले है। राजबिहार फेस 03 जमालपुर रोड जगजीतपुर थाना कनखल मेें उसकी पत्नी सीमा शर्मा के नाम एक मकान है। उसके बेटे आशुतोष नशे का आदि हैं। उसके बेटे आशुतोष और वैशाली पुत्री त्रिलोक सिंह निवासी जगजीतपुर कनखल ने उनको बिना बताये शादी कर ली थी।
आरोप हैं कि उनकी पुत्रवधु अक्सर उसके बेटे के साथ झगड़ा व मारपीट करती थी। समाज में इज्जत बचाने के लिए उन्होंने दोनों को अपने पास गाजियाबाद यूपी बुला लिया था। पुत्रवधु वैशाली उनसे झगड़ कर वापस कनखल आ गई। जबकि उसका बेटे को गाजियाबाद में नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया गया। जब दोनों पति-पत्नी 01 जून 23 को अपने राजबिहार फेस 03 जमालपुर रोड़ जगजीतपुर कनखल अपने मकान पर पहुंचे।
आरोप हैं कि उनकी पुत्रवधु ने उनके साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उन्हें उनके ही घर से निकाल दिया। पीडित बुजुर्ग दम्पति ने अपनी पुत्रवधु के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने पीडित बुजुर्ग की तहरीर पर उनकी पुत्रवधु के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
