स्कूटी और बाइक की मामूली टक्कर को लेकर दो पक्ष भिड़े
सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 08 लोगों को दबोचा
पुलिस ने किया दोनों प़क्षों के लोगों पर शांतिभंग में चालान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र जगजीतपुर में रविवार की रात को चाऊमीन की रेहड़ी के पास खड़ी स्कूटी से वहां से निकलते बाइक सवार की मामूली टक्कर लगने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा हैं कि दोनों पक्षों ने फोन कर अपने-अपने समर्थकों को मौके पर बुला लिया। दोनों पक्षों की ओर से समर्थकों के मौके पर पहुंचने पर आपस में भिड़ पड़े। दोनों ओर से जमकर लात घूसे चलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के 08 युवकों को हिरासत में ले लिया। जिनके खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।
कनखल थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि बीती रात जगजीतपुर में एक चाऊमीन की रेहड़ी पर स्कूटी सवार दो लड़के चाऊमीन खा रहे थे। इसी दौरान वहां से निकले बाइक सवार से स्कूटी पर मामूली टक्कर हो गयी। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान दोनों पक्षों ने फोन कर अपने-अपने समर्थकों को मौके पर बुला लिया। बताया जा रहा हैं कि दोनों पक्षों के समर्थकों के मौके पर पहुंचने पर आपस में भिड़ गये। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। सूचना पर जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आपस में मारपीट कर रहे दोनों पक्षों के 08 युवको को हिरासत में ले लिया।
उन्होंने बताया कि युवकों को चौकी लाकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम संजय पुत्र सुभाष काला निवासी राजीव नगर आर्य नगर चौक ज्वालापुर हरिद्वार, बलिन्दर उर्फ सूरज पुत्र सुभाष निवासी राजीव नगर आर्य नगर चौक ज्वालापुर हरिद्वार, अंकित पुत्र जातिराम निवासी भूरणी खतीरपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार, उदय थापा पुत्र ज्ञान सिहं निवासी राजीव नगर आर्य नगर चौक ज्वालापुर हरिद्वार, आशुतोष पुत्र राजकुमार निवासी खेडी भोजपुर थाना कीरतपुर बिजनौर, अभिषेक पुत्र पप्पू कुमार निवासी भूरणी खतीरपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार, ऋषभ कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी खेडी भोजपुर थाना कीरतपुर बिजनौर और नितिन पुत्र पुत्र महिपाल निवासी खेडी भोजपुर थाना कीरतपुर बिजनौर बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया।
