मुकेश वर्मा
हरिद्वार। लैफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के शरीर रचना विभागाध्यक्ष रेडक्रास सचिव डा. नरेश चौधरी को अपने मूल दायित्यों के साथ सामाजिक सेवा में भी समर्पित भावना से किये गये उत्कृष्ठ कार्याे के लिए विशेष रुप से सम्मानित किया।
महामहिम राज्यपाल गुरुमीत सिंह ने कहा कि अपने मूल दायित्वों का निर्वाहन प्रत्येक व्यक्ति करता है। परन्तु जो व्यकि अपने मूल कार्यों के साथ-साथ, सामाजिक सेवा में भी समर्पित है, विशेष रूप से सम्मान की श्रेणी में आता है। डा० नरेश चौधरी इसके अच्छे उदाहरण है, इस प्रकार के सम्मानित होने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन मिलता है। जिससे वह और अधिक सेवा भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित होकर हमेशा अग्रसर रहेगा। साथ ही साथ अन्य स्वयंसेवकों को भी उत्कृष्ठ कार्यों को करने की प्रेरणा मिलेगी।
आचार्य बालकृष्ण कुलपति पतंजलि योगपीठ ने भी डा० नरेश चौधरी के सराहनीय कार्याे को प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं भी विगत वर्षाे से डा० नरेश चौधरी द्वारा किये उत्कृष्ठ कार्याे का गवाह हॅू। डा० नरेश चौधरी को जिला प्रशासन द्वारा जो भी समय-समय पर दायित्व दिये जाते है, उन सभी को डा. नरेश चौधरी मनोयोग से करते है। और सामाजिक सेवा में हमेशा अग्रणी रहते है।
पंचायती बडा उदासीन अखाड़ा के महन्त रघुमुनि ने डा चौधरी द्वारा कुम्भ मेले में कोराना काल तथा वैक्सीनेशन में की गयी समर्पित सेवा के विशेष रूप उल्लेख करते हुए प्रसंशा की। पतंजलि योगपीठ विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर महावीर अग्रवाल ने भी डा. नरेश चौधरी द्वारा किये सराहनीय कार्याे को भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि डा० नरेश चौधरी ने समाज के सच्चे समर्पित सेवक के रूप अपनी विशेष पहचान बनाया है। इसके लिए वह सम्मान प्राप्त करने के हकदार है।
डा. नरेश चौधरी, को सम्मनित होने पर महन्त दामोदर दास, महन्त कमलदास, महामंडलेश्वर सन्तोषानंद, कुलपति संस्कृत विश्वविद्यालय डा.दिनेश शास्त्री ,कुलपति उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रो.(डॉ.) सुनिल कुमार जोशी, जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकार प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी पी० एल शाह, एस. डी. एम. पूरण सिंह राणा ने विशेष बधाई दी।
